For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट कोहली पर लटकी निलंबन की तलवार, अगले चार महीने रहना होगा सावधान

नई दिल्ली: क्रिकेट को लेकर अपने पैशन के लिए मशहूर भारतीय कप्तान विराट कोहली मैदान पर कई बार आक्रामक अंदाज के चलते आलोचनाओं से घिर जाते हैं। यही उनके खेलने का अंदाज है जो उनके करोड़ों क्रिकेट फैंस को भाता भी है। हालांकि, कोहली के सामने इस अंदाज को लेकर एक दुविधा खड़ी हो गई है जिसके चलते उन पर एक टेस्ट या दो वनडे या दो टी-20 मैचों से प्रतिबंध की तलवार लटक सकती है। कोहली को मैदान पर अपने व्यवहार की वजह से तीन डिमेरिट अंक मिल चुके हैं। ऐसे में एक और डिमेरिट अंक सीधे निलंबित अंको में तब्दील हो जाएंगे।

हाल में ही विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच के दौरान रन के लिए दौड़ते हुए आधे रास्ते में खड़े दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी हेंडरीक्स को कोहनी मारकर अपने रास्ते से हटाया और रन पूरा किया। आईसीसी ने विराट कोहली की इस हरकत के लिए उन्हें आईसीसी के नियम के लेवल-1 का दोषी पाया। इस बाबत आईसीसी ने उन्हें आधिकारिक चेतावनी देते हुए उनके खाते में एक डिमेरिट अंक जोड़ दिया। आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.12 के मुताबिक किसी खिलाड़ी को तब आधिकारिक चेतावनी और डीमेरिट अंक दिया जाता है जब वो किसी खिलाड़ी, प्लेयर सपोर्ट पर्सनल, अंपायर, मैच रेफरी या किसी अन्य (दर्शक भी) से अंतर्राष्ट्रीय मैच के दौरान गलत तरह से टकराता है।

यह जनवरी 2018 के बाद से विराट को मिला तीसरा डिमेरिट अंक था। अगर खिलाड़ी 24 महीनों के समय के अंदर चार डिमेरिट अंक हासिल कर लेता है तब वे अंक उसके निलंबित अंकों में तब्दील हो जाते हैं और दो निलंबित अंकों का मतलब होता है बैन। अगर विराट कोहली फरवरी 2020 तक 4 डिमेरिट अंक हासिल करते हैं तो ये निलंबन में तब्दील हो जाएगा और खिलाड़ी पर उसी हिसाब से बैन लगेगा जो मैच वो उस समय पहले खेल रहा होगा।

कोहली को सबसे पहला डिमेरिक अंक जनवरी 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिला था और इसके बाद 2019 विश्व कप के दौरान अफगानिस्तान के खिलाफ हुए मैच दूसरा डिमेरिट अंक मिला था। कोहली को अगले चार महीनों में सतर्क रहना होगा ताकि उनके खाते में कोई एक और डिमेरिट अंक ना जुड़ सके। भारत को अगली सीरीज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 अक्टूबर को खेलनी है। उसके बाद बांग्लादेश की टीम नवंबर में भारत का दौरा करेगी।

Story first published: Thursday, September 26, 2019, 8:23 [IST]
Other articles published on Sep 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+