Nidahas Trophy 2018: श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

कोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच निदहास त्रिकोणीय टी20 सीरीज का पहला मैच कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा। भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेली जाने वाली इस सीरीज का पहला मैच भारत और मेजबान श्रीलंका के बीच है। श्रीलंका की आजादी के 70 साल पूरे होने के मौके पर यह सीरीज आयोजित की जा रही है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे और फिर टी20 सीरीज में जीत का परचम फहराने के बाद टीम इंडिया अब श्रीलंका में मंगलवार से शुरू हो रही टी20 ट्राई सीरीज के लिए तैयार है। ट्राई सीरीज के लिए श्रीलंका गई टीम में विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव जैसे धाकड़ खिलाड़ी जरूर नहीं हैं। इसके बावजूद भारत को इस सीरीज में जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

रोहित शर्मा-

रोहित शर्मा-

बतौर टी20 कप्तान शुरुआत सभी 4 मैच जीतने वाले इकलौते कप्तान की उपलब्धि हासिल करने वाले हिटमैन रोहित शर्मा अपना ये प्रदर्शन जारी रखना चाहेंगे। रोहित के नाम श्रीलंका के खिलाफ वनडे में दो दोहरे शतक व टी20 में संयु्क्त रूप से सबसे तेज शतक भी शामिल है। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने चार टी20 में कप्तानी की है और चारों जीते हैं। रोहित को टी20 क्रिकेट का सबसे विध्वंसक क्रिकेटर माना जाता है।

शिखर धवन-

शिखर धवन-

दक्षिण अफ्रिका दौरे पर शानदार प्रदर्शन करने वाले शिखर धवन अभी कमाल की फॉर्म में हैं। उन्होंने अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में भी कमाल का प्रदर्शन किया था। एक बार फिर से धवन अपनो जोड़ीदार रोहित के साथ धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।

सुरेश रैना-

सुरेश रैना-

सुरेश रैना वनडे टीम में वापसी की राह देख रहे हैं इस हिसाब से उन पर बेहतर प्रदर्शन करने की जिम्मेदारी होगी। नंबर तीन पर उनका प्रदर्शन पिछली टी20 सीरीज में कमाल का रहा है। अब एक बार फिर से अपने बल्ले से रन उगलकर रैना साबित करना चाहेंगे कि वे भारतीय मध्यक्रम को मजबूती देने का दम रखते हैं। रैना वो खिलाड़ी हैं जो टीम की जरूरत के हिसाब से कोई भी रोल प्ले कर सकते हैं।

मनीष पांडे/केएल राहुल-

मनीष पांडे/केएल राहुल-

लोकश राहुल को अगर टीम प्रबंधन पारी का आगाज करने के लिए नहीं चुनता है, तो रैना की टीम में वापसी से उन्हें चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करनी पड़ सकती है। मनीष पांडे भी काफी समय से अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। उन्हें जो भी सीमित मौके दिए गए हैं, उसमें उन्होंने खुद को साबित किया है। पांडे ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में शानदार बल्लेबाजी की है। ऐसे में उन्हें टीम में मौका मिल सकता है।

दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक के पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने और विकेटकीपिंग करने की उम्मीद है। कार्तिक को फिलहाल अभी खुद को साबित करना है। हाल ही में केकेआर के कप्तान बनाए गए कार्तिक भी आईपीएल से पहले खुद को सीमित ओवर के इस प्रारूप के मुताबिक ढालना चाह रहे होंगे।

ऋषभ पंत

ऋषभ पंत

छठे स्थान के लिए ऋषभ पंत का खेलना पक्का माना जा रहा है। दरअसल टीम धोनी का विकल्प तलाशने में लगी है लेकिन उसे सफलता नहीं मिल रही है। ऐसे में कम से कम पंत को बल्लेबाजी का अनुभव हासिल करने का मौका टीम दे सकती है। धोनी की अनुपस्थिति में पंत निचले क्रम में धुआंधार बल्लेबाजी के दम पर अपना स्थान पक्का कर सकते हैं।

विजय शंकर

विजय शंकर

तमिलनाडु का ये क्रिकेटर उभरते हुए क्रिकेटरों में से एक है। हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में विजय शंकर गेंद और बल्ले से कमाल कर सकते हैं। शंकर को बतौर ऑलराउंडर टीम में जगह दी गई है। तेज गेंदबाजी के चलते टीम मैनेजमेंट विजय शंकर को मौका देना चाहेंगी जो पांड्या की कमी को पूरा कर सकते हैं।

वाशिंगटन सुंदर

वाशिंगटन सुंदर

प्रेमदासा में दूधिया रोशनी में विकेट धीरे-धीरे धीमा ही होगा, ऐसे में वॉशिंगटन सुंदर भारत के लिए कुलदीप यादव की गैरमौजूदगी में स्पिन विकल्प हो सकते हैं।

युजवेंद्र चहल

युजवेंद्र चहल

हरियाणा का ये रिस्ट स्पिनर भारत के लिए हाल ही में समाप्त हुए दक्षिण अफ्रीका दौरे में मैच विनर रहा था। लेकिन टी20 सीरीज में काफी महंगे साबित हुए थे। हालांकि चहल एक बार फिर से श्रीलंका की धरती पर अपनी फिरकी चलाने को बेताब होंगे।

शर्दुल ठाकुर

शर्दुल ठाकुर

बुमराह और भुवनेश्वर की गैरमौजूदगी में ठाकुर पर तेज गेंदबाजी का दारोमदार होगा। मुंबई के इस तेज गेंदबाज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था।

जयदेव उनादकट

जयदेव उनादकट

उनादकट शर्दुल के साथ नई गेंद साझा कर सकते हैं। आईपीएल में खरीदे गए सबसे महंगे गेंदबाज जयदेव उनादकट ने भी दक्षिण अफ्रीका दौरे पर अच्छा प्रदर्शन किया था।

Story first published: Tuesday, March 6, 2018, 10:59 [IST]
Other articles published on Mar 6, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+