For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Nidahas Trophy Final: भारत ने जीती निदहास ट्रॉफी, रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को 4 विकेट से हराया

कोलंबो। भारत और बांग्लादेश के बीच निदहास त्रिकोणीय टी20 सीरीज का फाइनल मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। जहां भारत ने बांग्लादेश को 4 विकेट से हराकर निदहास ट्रॉफी 2018 अपने नाम कर ली। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए। भारत ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर मैच जीत लिया। भारत की तरफ से दिनेश कार्तिक ने मैच जिताऊ छक्का लगाया। कार्तिक अंत में 8 गेंदों में 29 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं भारत की तरफ से चहल ने किफायती गेंदबाजी की। चहल ने 3 विकेट लिए। इसी के साथ भारत ने अपना बांग्लादेश के खिलाफ कभी न हारने वाला रिकॉर्ड बनाए रखा है।


LIVE CRICKET SCORE:-

भारतीय पारी-

  • 8 गेंदों में 29 रन बनाने वाले दिनेश कार्तिक बने मैन ऑफ द मैच। स्पिन गेंदबाज वाशिंगटन सुंदर बने प्लेयर ऑफ सीरीज
  • भारत ने बांग्लादेश को 4 विकेट से हराया। जीती निदहास ट्रॉफी।
  • 162 के स्कोर पर भारत का छठा विकेट गिरा, विजय शंकर 17 रन बनाकर आउट
  • 133 के स्कोर पर आधी भारतीय टीम पवेलियन लौटी, रोमांचक स्थिति में पहुंचा मैच। मनीष पांडे 28 रन बनाकर आउट।
  • 98 के स्कोर पर भारत का चौथा विकेट गिरा, रोहित शर्मा 56 रन बनाकर आउट। नजमुल ने लिया विकेट।
  • रोहित शर्मा ने जड़ी फिफ्टी, संभलकर खेल रहा भारत
  • 83 के स्कोर पर भारत का तीसरा विकेट गिरा, राहुल 24 रन बनाकर आउट। रूबेल ने लिया दूसरा विकेट।
  • 32 के स्कोर पर भारत को लगा दूसरा झटका, सुरेश रैना 0 पर आउट। रूबेल ने लिया विकेट।
  • ताबड़तोड़ शुरुआत के बाद भारत को लगा पहला झटका, धवन आउट। 3 ओवर के बाद स्कोर 32/1

बांग्लादेशी पारी-

  • बांग्लादेश ने भारत को जीत के लिए दिया 167 रनों का लक्ष्य। मेहदी हसन 7 गेंदों में 19 रन बनाकर नाबाद रहे।
  • 148 के स्कोर पर बांग्लादेश का आठवां विकेट गिरा, उनदाकट ने लगाकर झटके दो विकेट, रूबेल आउट
  • 148 के स्कोर पर बांग्लादेश का सातवां विकेट गिरा, सब्बीर रहमान को उनादकट ने किया बोल्ड
  • 134 के स्कोर पर बांग्लादेश का छठा विकेट गिरा, शाकिब अल हसन रन आउट
  • 104 के स्कोर पर आधी बांग्लादेश की टीम पवेलियन लौटी, महमदुल्लाह रन आउट। 15 ओवर के बाद स्कोर 110/5
  • चहल ने झटका तीसरा विकेट, मुशफिकुर रहीम 9 रन बनाकर आउट। 10.1 ओवक के बाद स्कोर 68/4
  • 33 के स्कोर पर बांग्लादेश का तीसरा विकेट गिरा, चहल ने सरकार को भेजा पवेलियन। 5 ओवर के बाद स्कोर 33/3
  • 27 के ही स्कोर पर बांग्लादेश का दूसरा विकेट गिरा। चहल ने दिलाई भारत को दूसरी सफलता, तमीम इकबाल 15 रन बनाकर आउट
  • बल्लेबाजी के लिए आई बांग्लादेश। 27 के स्कोर पर वाशिंगटन सुंदर ने दिलाई भारत को पहली सफलता, लिट्टन दास आउट। 3.3 ओवर के बाद स्कोर 27/1
  • भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम में मोहम्मद सिराज की जगह जयदेव उनादकट की वापसी हुई है। वहीं बांग्लादेश की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
  • बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): तमीम इकबाल, लिट्टन दास, सब्बीर रहमान, मुशफिकुर रहीम (कीपर), सौम्या सरकार, महमदुल्लाह, शाकिब अल हसन (कप्तान), मेहदी हसन, मुस्तफिजुर रहमान, रुबेल हुसैन, नाजमुल इस्लाम।
  • भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक (कीपर), लोकेश राहुल, मनीष पांडे, विजय शंकर, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, युजवेंद्र चहल।

    Story first published: Sunday, March 18, 2018, 23:07 [IST]
    Other articles published on Mar 18, 2018
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+