निदाहास ट्रॉफी की खोज हैं वाशिंगटन सुंदर! अब रोहित ने तारीफ में पढ़ें कसीदे
कोलंबो। भारत और बांग्लादेश के बीच निदहास त्रिकोणीय टी20 सीरीज का 5वां मैच कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में खेला गया। जहां भारत ने बांग्लादेश को 17 रनों से हराकर निदहास ट्रॉफी के फाइनल में जगह पक्की कर ली है। गौरतलब है कि भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेली जाने वाली इस सीरीज का पहला मैच भारत और मेजबान श्रीलंका के बीच खेला गया जहां भारत को श्रीलंका के हाथों 5 विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। उसके बाद से भारत ने बांग्लादेश, श्रीलंका और फिर बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। भारत की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा सबसे ज्यादा 89 रनों की पारी खेली। वहीं वाशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।
भारत के 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश ने ताबड़तोड़ शुरुआत की, एक बार को लगा कि बांग्लादेश आसानी से जीत हासिल कर लेगी लेकिन फिर वाशिंगटन सुंदर ने अपना कमाल दिखाया और बांग्लादेश को एक के बाद एक तीन झटके दिए। सुंदर ने 40 रनों तक ही बांग्लादेश के तीन विकेट चटका दिए थे। भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले ऑफ स्पिन गेंदबाज वॉशिंगटन सुंदर की कप्तान रोहित शर्मा ने जमकर तारीफ की।
रोहित ने मैच के बाद कहा, 'वॉशिंगटन सुंदर का स्पैल शानदार था। नई गेंद से गेंदबाजी करना आसान नहीं होता। बाकी गेंदबाजों ने भी अच्छी गेंदबाजी की। वॉशिंगटन ने काफी बहादुरी से गेंदबाजी की। वह फ्लाइट देने से डरे नहीं। वह साफ तौर पर जानते थे कि उन्हें क्या चाहिए। इससे मुझे राहत मिली। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ भी अच्छी गेंदबाजी की थी।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
