For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बांग्लादेश को 17 रनों से हराकर निदहास ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

कोलंबो। भारत और बांग्लादेश के बीच निदहास त्रिकोणीय टी20 सीरीज का 5वां मैच कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में खेला गया। जहां भारत ने बांग्लादेश को 17 रनों से हराकर निदहास ट्रॉफी के फाइनल में जगह पक्की कर ली है। गौरतलब है कि भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेली जाने वाली इस सीरीज का पहला मैच भारत और मेजबान श्रीलंका के बीच खेला गया जहां भारत को श्रीलंका के हाथों 5 विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। उसके बाद से भारत ने बांग्लादेश, श्रीलंका और फिर बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। भारत की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा सबसे ज्यादा 89 रनों की पारी खेली। वहीं वाशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।


LIVE CRICKET SCORE:-

बांग्लादेश की पारी-

  • 89 रनों की पारी खेलने वाले रोहित शर्मा बने मैन ऑफ द मैच
  • भारत ने बांग्लादेश को 17 रनों से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। अब श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच होने वाले मैच से ये तय होगा कि कौन भारत से भिड़ेगा?
  • भारत ने बांग्लादेश को 17 रनों से हराया। मुश्तफिकुर रहीम 55 गेंदों में 72 रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश भारत के 177 रनों के जवाब में 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 159 रन ही बना पाई।
  • 150 के स्कोर पर बांग्लादेश का छठा विकेट गिरा, जीत के करीब टीम इंडिया। मेहदी हसन 7 रन बनाकर सिराज का शिकार बने।
  • 126 के स्कोर पर आधी बांग्लादेश पवेलियन लौटी, ठाकुर ने रहमान को किया बोल्ड
  • 61 के स्कोर पर बांग्लादेश का चौथा विकेट गिरा, चहल ने महमदुल्लाह को किया आउट
  • 40 के स्करो पर सुंदर ने झटका तीसरा विकेट, तमीम इकबाल 27 रन बनाकर बोल्ड
  • 35 के स्कोर पर सुंदर ने झटका दूसरा विकेट, सौम्या सरकार बोल्ड।
  • 12 के स्कोर पर लिट्टन दास हुए स्टंप आउट, वाशिंगटन सुंदर ने लिया विकेट

भारतीय पारी-

  • भारत ने बांग्लादेश को जीत के लिए दिया 177 रनों का लक्ष्य। आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा रन आउट हो गए। रोहित 61 गेंदों में 89 रन बनाकर आउट हुए। दिनेश कार्तिक 2 रन बनाकर नाबाद रहे।
  • 172 के स्कोर पर भारत का दूसरा विकेट गिरा, सुरेश रैना 47 रन बनाकर आउट। रूबेल ने लिया विकेट।
  • रोहित शर्मा ने जड़ी 13वीं टी20 फिफ्टी, 100 के करीब टीम इंडिया। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 93/1
  • 70 के स्कोर पर भारत को लगा पहला झटका, रूबेल ने धवन को किया बोल्ड। 27 गेंदों में 35 रन बनाकर हुए आउट।
  • पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की सधी हुई शुरुआत। 3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 18/0
  • बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश की टीम में केवल एक बदलाव हुआ है। तस्किन अहमद की जगह अबु हैदर को मौका दिया गया है। वहीं टीम इंडिया में भी उनादकट की जगह मोहम्मद सिराज को लिया गया है।
  • बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): तमीम इकबाल, सौम्या सरकार, लिट्टन दास, मुशफिकर रहीम (विकेटकीपर), महमदुल्लाह (कप्तान), सब्बीर रहमान, मेहदी हसन, मुस्तफिजुर रहमान, अबू हैदर, रुबेल हुसैन, नजमुल इस्लाम।
  • भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, सुरेश रैना, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक (कीपर), विजय शंकर, वाशिंगटन सुन्दर, युजवेंद्र चहल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज।

Story first published: Wednesday, March 14, 2018, 22:37 [IST]
Other articles published on Mar 14, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+