For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Nidahas Trophy: कुसल परेरा की तूफानी पारी, पहले मैच में श्रीलंका ने भारत को 5 विकेट से हराया

कोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच निदहास त्रिकोणीय टी20 सीरीज का पहला मैच कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में खेला गया। जहां श्रीलंका ने भारत को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी। श्रीलंका की आजादी के 70 साल पूरे होने के मौके पर यह सीरीज आयोजित हो रही इस सीरीज में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए जवाब में श्रीलंका ने 18.3 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ये श्रीलंका का भारत के खिलाफ टी20 में सर्वाधिक रन चेस है।


LIVE CRICKET SCORE:-

श्रीलंकाई पारी-

  • कुसल परेरा बने मैन ऑफ द मैच।
  • कुसल परेरा की तूफानी पारी, पहले मैच में श्रीलंका ने भारत को 5 विकेट से हराया
  • 136 के स्कोर पर श्रीलंका का पांचवा विकेट गिरा, चहल ने थरंगा को किया बोल्ड
  • 127 के स्कोर पर श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, कुसल परेरा 66 रन बनाकर आउट। वाशिंगटन सुंदर की गेदं पर स्टंप आउट हुए परेरा।
  • 98 के स्कोर पर चहल ने दिलाई भारत को तीसरी सफलता, चांडीमल आउट
  • कुसल परेरा की तूफानी फिफ्टी, मजबूत स्थिति में श्रीलंका
  • 70 के स्कोर पर तूफानी बैटिंग के बाद श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा, गुनाथिलका आउट। उनादकट ने लिया विकेट।
  • कुसल परेरा की तूफानी पारी, 12 गेंदों में 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। 4 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 56/1
  • वाशिंगटन सुंदर ने दिलाई भारत को पहली सफलता, कुसल मेंडिस 11 रन बनाकर आउट

भारतीय पारी

  • भारत ने श्रीलंका को जीत के लिए दिया 175 रनों का लक्ष्य। आखिरी गेंद पर 23 रन बनाकर आउट हुए ऋषभ पंत।
  • 153 के स्कोर पर भारत का चौथा विकेट गिरा, शिखर धवन 90 रन बनाकर आउट
  • 104 के स्कोर पर भारत का तीसरा विकेट गिरा, मनीष पांडे 37 रन बनाकर आउट
  • शिखर धवन की फिफ्टी, बड़े बड़े स्कोर की तरफ भारत। 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 90/2
  • भारत को लगा दूसरा झटका, सुरेश रैना 1 रन बनाकर बोल्ड। प्रदीप ने लिया विकेट।
  • पहले ही ओवर में लगा भारत को झटका, रोहित शर्मा 0 पर कैच आउट। दुश्मंथा ने लिया विकेट।
  • श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया
  • टीम इंडिया (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, सुरेश रैना, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक (कीपर), ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, विजय शंकर, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, युजवेंद्र चहल।
  • श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): उपुल थरंगा, दानुश्का गुनाथिलका, कुसल मेंडिस, दिनेश चांडिमल, कुसल परेरा, दासुन शनाका, थिसारा परेरा, जीवन मेंडिस, अकीला दानंजया, दुश्मंथा चमीरा, नुवान प्रदीप।

Story first published: Tuesday, March 6, 2018, 22:44 [IST]
Other articles published on Mar 6, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+