oi-Amit Kumar
कोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच निदहास त्रिकोणीय टी20 सीरीज का चौथा मैच कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में खेला गया। जहां भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर अपनी पहली हार का बदला ले लिया है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गौरतलब है कि श्रीलंका की आजादी के 70 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित हो रही इस सीरीज का पहला मैच श्रीलंका ने भारत को हराकर जीता था। हालांकि उसके बाद भारत ने बांग्लादेश को हराकर अपना दूसरा मुकाबला जीत लिया था और अब श्रीलंका को हराकर टेबल में टॉप स्थान पर कब्जा कर लिया है।
बता दें कि श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुसल मेंडिस की फिफ्टी के दम पर 152 रनों का लक्ष्य दिया। जिसे भारत ने 9 गेंदें शेष रहते 17.3 ओवर में हासिल कर लिया। भारत की तरफ से मनीष पांडे (31 गेंदों में 42*) और दिनेश कार्तिक (25 गेंदों में 39*) रन बनाकर नाबाद रहे। बारिश के कारण देर से शुरू हुए मैच में केवल एक ओवर की कटौती हुई थी। कुल मिलाकर इस 19 ओवर के खेल में भारत ने एक आसान सी जीत हासिल कर ली। अब भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होगा।
LIVE CRICKET SCORE:-
भारतीय पारी-
- करियर का बेस्ट प्रदर्शन करने वाले शार्दुल ठाकुर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। शार्दुल ने 4 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट झटके।
- मनीष पांडे (31 गेंदों में 42*) और दिनेश कार्तिक (25 गेंदों में 39*) रन बनाकर नाबाद रहे
- भारत ने श्रीलंका को 9 गेंद शेष रहते 6 विकेट से हराकर पहली हार का बदला ले लिया है। इसी के साथ भारत टेबल में भी टॉप पर पहुंच गया।
- 85 के स्कोर पर भारत का चौथा विकेट गिरा, केएल राहुल 18 रन बनाकर हुए हिट विकेट
- 62 के स्कोर पर भारत का तीसरा विकेट गिरा, सुरेश रैना 27 रन बनाकर आउट। नुवान प्रदीन ने लिया विकेट।
- 22 के स्कोर पर भारत का दूसरा विकेट गिरा, शिखर धवन 8 रन बनाकर आउट। धनंजया ने लिया दूसरा विकेट
- 13 के स्कोर पर भारत को लगा पहला झटका, रोहित शर्मा 11 रन बनाकर आउट। अकीला ने लिया विकेट।
श्रीलंकाई पारी-
- श्रीलंका ने भारत को जीत के लिए दिया 153 रनों का लक्ष्य, ठाकुर ने झटके 4 विकेट
- (151 के स्कोर पर) लगातार दूसरी गेंद पर ठाकुर ने झटका विकेट, चमीरा 0 पर आउट
- 151 के स्कोर पर श्रीलंका का आठवां विकेट गिरा, शनाका 19 रन बनाकर आउट। ठाकुर ने झटका तीसरा विकेट।
- 146 के स्कोर पर श्रीलंका का सातवां विकेट गिरा, उनादकट ने धनंजया को किया आउट
- 120 के स्कोर पर श्रीलंका का छठा विकेट गिरा, चहल ने कुसल मेंडिस को किया आउट
- 118 के स्कोर पर आधी श्रीलंकाई टीम पवेलियन लौटी, सुंदर ने जीवन मेंडिस को किया बोल्ड
- कुसल मेंडिस की फिफ्टी, 113 के स्कोर पर श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा, ठाकुर ने परेरा को किया आउट
- 93 के स्कोर पर श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा, थरंगा 22 रन बनाकर आउट, शंकर ने किया बोल्ड
- 34 के स्कोर पर सुंदर ने दिलाई भारत को दूसरी सफलता, सुंदर ने परेरा को किया बोल्ड
- 25 के स्कोर पर ठाकुर ने दिलाई भारत को पहली सफलता, रैना ने लपका गुणाथिलका का शानदार कैच
- बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की तेज शुरुआत
- भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। केवल एक ओवर की कटौती हुई है यानी 19 ओवर का खेल होगा। जिसनें चार गेंदबाज 4-4 ओवर कर सकेंगे बाकी के गेंदबाज 3 ओवर कर सकेंगे। भारतीय टीम में केवल एक बदलाव हुआ है ऋषभ पंत की जगह केएल राहुल को टीम में शामिल किया गया है वहीं श्रीलंका में दिनेश चांडीमल की जगह सुरंगा लकमल को टीम में शामिल किया गया है।
- भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, 19 ओवर का होगा खेल।
- आउट फील्ड गीला होने के कारण टॉस में देरी
भारत (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन, रोहित शर्मा (कप्तान), सुरेश रैना, मनीष पांडे, केएल राहुल, दिनेश कार्तिक, विजय शंकर, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, जयदेव उनादकट।
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): कुशल मेंडिस, दानुष्का गुणतिलका, कुशल परेरा, उपुल थरंगा, दासून शनाका, थिसारा परेरा (कप्तान), जीवन मेंडिस, अकिला धनंजया, दुष्मंथा चमीरा, नुवान प्रदीप, सुरंगा लकमल।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Monday, March 12, 2018, 18:15 [IST]
Other articles published on
Mar 12, 2018