For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

केएल राहुल के साथ अफेयर को लेकर निधि अग्रवाल ने किया बड़ा खुलासा

नई दिल्ली। आईपीएल के मुकाबले समाप्त हो चुके हैं लेकिन एक खिलाड़ी का नाम है जिसकी चर्चा रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। दरअसल अपनी धमाकेदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। अपनी लव लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले राहुल अभी हाल ही में एक बार फिर से सुर्खियों में आए थे। दरअसल आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलने वाले क्रिकेटर केएल राहुल और एक्ट्रेस निधि अग्रवाल को 29 मई, मंगलवार की शाम मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट के पास स्पॉट किया गया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगो ने इस तस्वीर को खूब शेयर किया और तरह-तरह की बातें कहीं जिसके बाद पहली बार निधि ने इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी।

निधि ने यूं दिया जवाब

निधि ने यूं दिया जवाब

29 मई की ये फोटो वायरल होने के बाद दोनो के बीच अफेयर की बातें सोशल मीडिया पर छाने लगी थी। इसके बाद पहली बार इस मामले में चुप्पी तोड़ते हुए निधि ने एक वेब पोर्टल में दावा किया कि मैं और राहुल एक दूसरे को लंबे समय से जानते हैं, जब वो क्रिकेटर नहीं था और मैं एक्ट्रेस नहीं बनी थी तब से हम एक दूसरे को जानते हैं, निधि ने बताया की जब भी राहुल मुंबई आता था पहले भी हम मिलते थे और हम उस दिन भी डिनर के लिए गए थे।

मुन्ना माइकल में किया था डेब्यू

मुन्ना माइकल में किया था डेब्यू

गौरतलब हो की निधि अग्रवाल बैंगलौर में पली बढ़ी हैं। वह एक पेशेवर मॉडल भी रह चुकी है। बेहद खूबसूरत इस एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत मुन्ना माइकल से की थी जिसमें इनके साथ टाइगर श्राफ और नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में थे।

आईपीएल में दिखा था केएल राहुल का जलवा

आईपीएल में दिखा था केएल राहुल का जलवा

आईपीएल के इस सीजन में पंजाब की ओर से सलामी बल्लेबाजी करते हुए राहुल ने कई शानदार पारियां खेलीं और 6 अर्धशतक की मदद से 659 रन बनाए। गौरतलब हो की इस सीजन सबसे तेज अर्धशतक मारने का रिकॉर्ड भी इसी खिलाड़ी के नाम रहा। पंजाब की टीम ने केएल राहुल को 11 करोड़ में खरीदा था। इस सीजन अपने प्रदर्शन के दम पर केएल राहुल ने बहुत सुर्खियां बटोरी हैं।

Story first published: Friday, June 1, 2018, 16:18 [IST]
Other articles published on Jun 1, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+