Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जगमोहन डालमिया के बेटे अभिषेक बने CAB के नए अध्यक्ष

नई दिल्ली। बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (सीएबी) की सालाना आम बैठक बुधवाई को हुई, जिसमें बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन डालमिया के बेटे अभिषेक को सीएबी का नया अध्यक्ष चुना गया। वहीं बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। बैठक के दाैरान ही स्नेहाशीष गांगुली को सीएबी का नया सचिव नियुक्त किया गया।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के बाद से यह पद खाली था। सामाचर एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सीएबी की बैठक में अभिषेक डालमिया को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया, जबकि गांगुली के बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली नए सचिव चुने गए हैं। अभिषेक इससे पहले सीएबी में सचिव पद संभाल रहे थे, जब गांगुली अध्यक्ष थे। पिछले साल अक्तूबर में गांगुली ने बीसीसीआई के अध्यक्ष पद बने थे।

बता दें कि अभिषेक ने 38 साल की उम्र में यह पद संभाला है। वह कैब के 18वें अध्यक्ष बने हैं। हालांकि सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों के मुताबिक अभिषेक को 6 नवंबर, 2021 से कूलिंग ऑफ पीरियड' में जाना पड़ेगा यानी उनका कार्यकाल करीब 22 महीने का करने वाला है। अभिषेक की पांच सदस्यीय टीम में स्नेहाशीष के अलावा उपाध्यक्ष नरेश ओझा, संयुक्त सचिव देवब्रत (देबू) दास और कोषाध्यक्ष देवाशीष गांगुली शामिल हैं। बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली के बड़े भाई स्नेहाशीष बंगाल के लिए रणजी क्रिकेट खेल चुके हैं। उन्होंने करियर में 59 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। स्नेहाशीष इन मैचों में 6 शतक और 11 अर्धशतकों की बदाैलत 2534 रन बना सके हैं।

Story first published: Thursday, February 6, 2020, 9:39 [IST]
Other articles published on Feb 6, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+