पढ़े: Birthday Boy रोहित शर्मा के बारे में दस खास बातें
नई दिल्ली। आज क्रिकेट स्टार रोहित शर्मा का जन्मदिन है, वनडे मैचों में दो बार दोहरा शतक जड़ने का इतिहास रचने वाले रोहित शर्मा के बारे में आईये जानते हैं खास बातें
1.रोहित शर्मा का पूरा नाम रोहित गुरूनाथ शर्मा है और मौजूदा आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के कैप्टन हैं।
2.रोहित शर्मा ने अपने पहले ही टेस्ट मैच में शतक जड़ा था, उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच भारत के मक्का कहे जाने वाले ईडन गार्डन में खेला था।
3.रोहित भारत के टेस्ट इतिहास में सेंचुरी से आगाज करने वाले 14वें बल्लेबाज हैं।
4.रोहित ने मात्र 20 साल में पहला इंटरनेशनल मैच खेला था।
5.साल 2013 से ओपनर के रूप में टीम इंडिया में खेल रहे हैं और भारत के अच्छे ओपनर बन गये हैं।
6.सचिन तेंदुलकर को अपना आदर्श मानने वाले रोहित शर्मा क्रिकेट के अलावा एड जगत में भी काफी सक्रिय हैं।
7.रोहित अभी तक 9 टेस्ट में 570 रन बना चुके हैं, टेस्ट में उनका औसत 40.71 है जिसमें दो शतक शामिल हैं।
8.रोहित ने अभी तक 132 वन डे मैच खेले हैं , जिसमें उन्होंने 7 शतक जड़े हैं, वनडे में उनका औसत 38.77 है।
9.रोहित को बॉलीवुड प्रेमी कहा जाता है इसलिए उनका नाम सोफिया जैसी हसीना से भी जुड़ चुका है।
10.13 नवंबर 2014 को उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
