VIDEO: IPL से पहले चमका KKR का ये बल्लेबाज, एक ओवर में ठोक दिए 5 छक्के
नई दिल्ली। आईपीएल सीजन 12 की शुरूआत 23 मार्च को होगी, लेकिन इससे पहले कोलकाता नाईट राइडर्स के एक बल्लेबाज ने तूफानी पारी खेलकर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। जी, हां हम बात कर कर रहे हैं सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में महाराष्ट्र की ओर से खेल रहे निखिल नायक की। महाराष्ट्र ने मंगलवार को रेलवे को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया। महाराष्ट्र की जीत के हीरो विकेटकीपर निखिल रहे जिन्होंने एक ओवर में लगातार 5 छक्के जड़े।
इंदौर के होल्कर स्टेडियम में 24 साल के निखिल ने महाराष्ट्र की पारी के आखिरी ओवर में 5 छक्के जड़ने का कारनामा किया. इस बार आईपीएल में KKR टीम में मौके का इंतजार कर रहे निखिल ने रेलवे के मीडियम पेसर अमित मिश्रा के ओवर में धूम मचा दी। वह चौथी गेंद पर चूक गए, वरना एक ओवर की सभी गेंदों पर छक्के लगाने में कामयाब हो जाते। निखिल ने 58 गेंदों में नाबाद 95 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 छक्के और 4 चौके शामिल रहे।
— Mushfiqur Fan (@NaaginDance) March 12, 2019
जीत में निभाई अहम भूमिका
महाराष्ट्र ने टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी की। निखिल की तूफानी पारी के अलाव नौशाद शेख के 59 रनों की बदाैलत महाराष्ट्र ने 7 विकेट खोकर रेलवे के सामने 178 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में रेलवे की टीम निर्धारित 20 ओवर में 156 रनों पर आलआउट हो गई। महाराष्ट्र ने यह मुकाबला 21 रनों से जीत लिया। निखिल को 'मैन आफ द मैच' अवाॅर्ड से नवाजा गया। अब महाराष्ट्र का फाइनल मुकाबला 14 मार्च को कर्नाकट के साथ होगा। बता दें कि निखिल को KKR ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपए में खरीदा है। इससे पहले वह किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से 2016 में खेल चुके हैं, हालांकि तब वह प्रभावी नहीं रहे थे और दो मैचों में 23 रन ही बना पाए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
