INDvsNZ: न्यूजीलैंड को सता रहा है इस बात का डर, इस खिलाड़ी ने किया खुलासा
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए चौथे वनडे मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को आठ विकेट से हरा दिया था। इस मैच में न्यूजीलैंड ने जबरदस्त वापसी की। हालांकि जोरदार वापसी के बाद भी न्यूजीलैंड के मन में एक डर बैठा हुआ है। उनका यह डर पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बना हुआ है।
दरअसल, भारतीय दिग्गज महेन्द्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए हरफनमौला खिलाड़ी जेम्स नीशाम ने कहा कि उन्हें आउट किए बिना आप मैच नहीं जीत सकते है। चौथे मैच में महेंद्र सिंह धोनी चोटिल होने के कारण मैच नहीं खेल पाए थे।
पांचवे मैच में भी उनके खेलने को लेकर संशय था लेकिन सहायक कोच संजय बांगर ने स्पष्ट कर दिया कि महेंद्र सिंङ धोनी पांचवां वनडे खेलेंगे। नीशाम ने पांचवें वनडे से पहले कहा, 'उनका रिकॉर्ड उनकी प्रदर्शन का गवाह है। वह शानदार खिलाड़ी है। मुझे पता है कि भारतीय मीडिया में उनके विश्व कप में खेलने पर चर्चा हो रही है। जब आप उन्हें गेंदबाजी करते है तो आपको पता है कि आप तब तक मैच नहीं जीत सकते जब तक उनका विकेट नहीं मिलता है।'
बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी के प्रदर्शन को लेकर आलोचकों ने काफी आलोचना की थी लेकिन उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर सभी को बल्ले से करारा जवाब दिया था।
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे और चौथे मैच में चोट के कारण बाहर बैठने वाले 37 साल के इस खिलाड़ी ने इससे पहले दूसरे मैच में नाबाद 48 रन बनाए थे। पांचवें मैच में धोनी के आने से भारतीय टीम को फायदा मिलने की उम्मीद है। कयास लगाया जा रहा है कि वह टीम में शुभमन गिल के जगह टीम में शामिल किया जा सकता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
