Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ऑस्ट्रेलिया के छक्के छुड़ाने वाली हरमनप्रीत कौर को मिला 'बड़ा इनाम'

नई दिल्ली। आईसीसी महिला विश्वकप के दूसरे सेमीफाइनल में नाबाद 171 रनों की तूफानी पारी खेलने वाली हरमनप्रीत कौर को बड़ा इनाम मिला है। कौर को एक नामी कंपनी ने कार गिफ्ट की है। जी हां, दरअसल विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पर जीत की इबारत लिखने वाली हरमनप्रीत कौर को निसान मोटर्स ने डैटसन रेडी-गो स्पोर्ट्स कार तोहफे में दी है।

हरमनप्रीत कौर ने नाबाद के 115 गेंदों में 171 रनों की पारी खेली थी। जिसकी बदौलत भारत वनडे विश्वकप के इतिहास में दूसरी बार फाइनल में पहुंचा है। अब फाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला तीन बार की चैंपियन मेजबान इंग्लैंड से लॉर्ड्स में होगा।

निसान मोटर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर अरुण मल्होत्रा ने कहा कि 'भारतीयों के लिए ये गर्व की बात है। हम हरमनप्रीत जैसी युवा खिलाड़ी को उभरते हुए देख रहे हैं जो युवाओं की रोल मॉडल बनकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगी।'

पढ़ेंः- दादा ने कौर की तारीफ की, कहा- हम ही जीतेंगे वर्ल्डकप

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+