For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

नीता अंबानी ने हार्दिक पंड्या के बारे में सुनाई एक भावुक कहानी, जानकर आप भी रो पड़ेंगे

नई दिल्‍ली। टीम इंडिया के ऑलराउंडर और अपने हेयर स्‍टाइल को लेकर सुर्खियों में रहने वाले हार्दिक पंड्या के बारे में रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन और फाउंडर नीता अंबानी ने कई बातें बताई हैं। इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2018 के सत्र 'द ग्रेट इक्वलाइजर- स्पोर्ट्स एंड एजुकेशन फॉर ऑल' में नीता अंबानी ने बताया कि हार्दिक पंड्या एक समय में 300 रुपए के लिए क्रिकेट खेलते थे। नीता अंबानी ने कहा- 'मैं दो-दो भाइयों की कहानी बताती हूं। गुजरात के दो बच्चे बहुत जमीनी स्तर से आए हैं। बचपन में काफी गरीबी थी और कभी-कभी खाना भी नहीं मिलता था।

लेकिन वे 300 रुपये के लिए गांव से बाहर क्रिकेट खेलने जाते थे, ट्रक में, या ट्रेन में बिना टिकट। बाद में इन्हीं प्रतिभावान भाइयों में से हमने छोटे भाई को मुंबई इंडियन टीम के लिए लिया। वह हार्दिक पंड्या थे। पिछले साल हमने हार्दिक के छोटे भाई क्रुणाल को लिया। इन दोनों भाइयों को मैंने अपने सामने आगे बढ़ते देखा है।' नीता अंबानी ने बताया कि ये उनका सपना है, भारत के युवाओं को ओलंपिक में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिले। नीता ने कहा कि आने वाली दो पीढ़ियां हमारे सपनों के भारत का निर्माण करेंगी।

नीता अंबानी ने कहा कि स्पोर्ट्स और एजुकेशन दो पिलर्स हैं जिसपर कल का भारत निर्भर करता है। नीता अंबानी ने सत्र के दौरान बताया कि रिलायंस फाउंडेशन पूरे देश में स्पोर्ट्स और एजुकेशन के क्षेत्र में महिलाओं और खासतौर पर युवाओं को आगे लाने का काम कर रहा है।

Story first published: Sunday, March 11, 2018, 1:06 [IST]
Other articles published on Mar 11, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+