लखनऊ। टीम इंडिया को बड़े-बड़े सितारे देने वाले उत्तर प्रदेश के स्पोर्ट्स कॉलेज पर अस्तित्व का खतरा मंडरा रहा है। जी हां गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में अब क्रिकेट के खिलाड़ियो की राह मुश्किल हो गयी है।
एशिया कप में खेल रही सभी टीमों का पूरा ब्योरा
इस साल स्पोर्ट्स कॉलेज में क्रिकेट के खिलाड़ियों का दाखिला नहीं दिया जाएगा। कॉलेज में बढ़ती क्रिकेट के छात्रों की संख्या को देखते हुए सरकार ने इन वर्ष क्रिकेट में छात्रो को प्रवेश नहीं दिये जाने का फैसला लिया है।
गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश पाना हमेशा से कड़ी चुनौती रहा है। यहां दाखिले के लिए बड़े-बड़े मंत्री और आला अधिकारी अपने ओहदे का इस्तेमाल करते हैं। पिछले वर्ष कॉलेज में 345 छात्रों की संख्या के बावजूद 450 छात्रों को दाखिला दिया गया।
जिसमें से 196 छात्र क्रिकेट के लिए दाखिला दिया गया है। इन खिलाड़ियों के लिए सिर्फ दो कोच हैं। इस कॉलेज से प्रवीण कुमार, सुरेश रैना और आरपी सिंह जैसे दिग्गज खिलाड़ी निकले हैं। जिन्होंने टीम इंडिया में अपनी विशेष जगह बनायी है।