बीसीसीआई ने बोला..कोहली-धोनी ..नो ऑटोग्राफ प्लीज..
मुंबई। जी हां दोस्तों आपने सही सुना... बीसीसीआई ने कड़े लहजे में टीम इंडिया के खिलाड़ियों से कहा है कि किसी भी मैच के दौरान वो अपने चाहने वालों को ऑटोग्राफ ना दें और यह आदेश केवल विश्वकप के मैचों के लिए ही नहीं है बल्कि यह सारे क्रिकेट मैचों (टेस्ट सीरीज हो या फिर आईपीएल या वन डे सीरीज) पर लागू होगा।
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के हिसाब से बीसीसीआई ने यह सख्ती हालिया मैच फिक्सिंग और बुकियों के प्रकरण को देखते दिखायी है क्योंकि उसका मानना है कि ऑटोग्राफ के बहाने बुकी सीधे खिलाड़ियों के संपर्क में आ सकते हैं।
बीसीसीआई ने बोला..कोहली-धोनी ..नो ऑटोग्राफ प्लीज..
बीसीसीआई ने दबे शब्दों में धोनी और कोहली को कहा है कि वो अपने फैंस को खुश करने के लिए मैच के दौरान ऑटोग्राफ से जरा दूर रहें क्योंकि टीम इंडिया के यही वो दो खिलाड़ी हैं जिनसे ऑटोग्राफ लेने के लिए सबसे ज्यादा लोग पगलाए रहते हैं।
बीसीसीआई ने दी वार्निंग कहा, हद में रहें विराट..
फिलहाल बीसीसीआई ने एहतियातन यह आदेश दिया है लेकिन इस नियम से उन लाखों-करोड़ों लोगों के दिल टूट सकते हैं जिनके लिए अपने पसंदीदा खिलाड़ी का ऑटोग्राफ भगवान के तोहफे से कम नहीं होता है लेकिन नियम तो नियम है और हो सकता है कि इस नियम की वजह से ही हमारा जेंटलमैन गेम दागदार होने से बच जाये जो कि पिछले कुछ समय से फिक्सिंग के दर्द से आहत है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
