For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जहीर-सागरिका को बधाई देने के चक्कर में कुंबले हुए गुगली के शिकार...

जहीर की सगाई की खबर सुनकर कुंबले इतने खुश हो गए कि उन्होंने ट्विटर पर बधाई देते वक्त सगारिका घाटगे की जगह किसी और को टैग कर दिया।

नई दिल्ली। सोमवार को जैसे ही दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान जहीर खान और 'चक दे गर्ल' सागरिका की सगाई की खबर आई, वैसे ही दोनों को ट्विटर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया लेकिन कहते हैं ना जोश में अक्सर इंसान होश खो देता है और इस बार होश खोया टीम इंडिया के हेड कोच अनिल कुंबले ने।

जो जहीर की सगाई की खबर सुनकर इतने खुश हो गए कि उन्होंने ट्विटर पर बधाई देते वक्त सगारिका घाटगे के बजाए, इसी नाम की एक वरिष्‍ठ महिला पत्रकार सागरिका घोष को इसके लिए टैग कर दिया।

जिस पर वरिष्ठ महिला पत्रकार सागरिका घोष ने तुरंत एक ट्वीट कर इस गलती का अहसास कराया. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि उप्स, गलत सागरिका सर, मैं तो दो बच्चों की मां हूं।

बात यहां तक रहती तो सही थी लेकिन हद तो तब हो गई जब कुंबले ने ये गलती दोहरा दी। हालांकि गलती का एहसास होते ही उन्‍होंने अपना पहला ट्वीट डिलीट कर असली सागरिका घाटगे को टैग किया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी, उनके ट्वीट को री-ट्वीट किया जा चुका था।

और कुछ लोग तो ऐसे निकले जो कुंबले की ही पोस्ट पर जहीर और सागरिका को बधाई दे चुके थे, जिसमें दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाड़ी और स्टॉफ मेंबर शामिल हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+