For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL में दिखा एक और नो-बॉल विवाद, जडेजा ने की अंपायरों से बहस, VIDEO वायरल

नई दिल्ली। आईपीएल के मौजूदा सीजन में खराब अंपायरिंग काफी आलोचना का कारण बनी है। इस अंपायरिंग का खामियाजा भारत के सबसे बड़े मौजूदा कप्तानों का भुगतना पड़ा है। इनमे विराट कोहली की आरसीबी को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मलिंग की नो-बॉल ने मैच हराया था क्योंकि अंपायर ने इसको वैध बॉल करार दिया था।

एक अन्य मैच में नो-बॉल मामलें पर इतना कंफ्यूजन पैदा हुआ कि धोनी को बीच मैदान में आकर अंपायरों से बहस करनी पड़ी। बाद में उन पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना तो लगा ही, फजीहत भी काफी हुई।

बहरहाल, अभी आईपीएल में नो-बॉल का किस्सा जल्दी से शांत होता नहीं दिख रहा है। 17 अप्रैल को सम्पन्न हुए मैच में भी चेन्नई की पारी के अंतिम ओवर में अंपायर और बल्लेबाज के बीच गर्मागर्म बहस देखने को मिली। इस ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने रविंद्र जडेजा को एक बाउंसर गेंद फेंकी जो जडेजा के कंधे के ऊपर से गुजर गई लेकिन अंपायर ने इसको वैध गेंद करार दिया।

जडेजा इसके बाद अंपायर से बात करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान उनको लगा कि इससे ठीक पहले फेंकी गई गेंद को अंपायर ने एक ओवर में एक बाउंसर का सिग्नल दिया था। ऐसे में यह गेंद नो-बॉल होनी चाहिए लेकिन अंपायर अपने फैसले पर अडिग रहे। आपको बता दें चेन्नई की टीम यह मैच धोनी के बिना खेल रही थी। उसकी इस मैच में 6 विकेट से करारी हार हुई। आप इस घटना का पूरा वीडियो यहां पर देख सकते हैं-

Story first published: Thursday, April 18, 2019, 21:11 [IST]
Other articles published on Apr 18, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+