Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Champions Trophy: भारत से भिड़ने से पहले घर में हुई पाक की फजीहत

चैंपियंस ट्रॉफी के ठीक पहले पाकिस्‍तान की अपने घर में ही फजीहत हो गई है। दरअसल पाकिस्तान टीम के प्रमुख बल्‍लेबाज उमर अकमल को फिटनेस टेस्ट में फेल रहने के कारण वापस पाकिस्तान लौटना पड़ा था। आपको बता दें कि अकमल का दो बार फिटनेस टेस्ट हुआ और दोनों बार वे फेल हो गए। ज्ञात हो कि पाकिस्तानी टीम इस समय बर्मिंघम में अनुकूलन शिविर (कंडीशनिंग कैंप) में भाग ले रही है। फिटनेस टेस्ट में फेल होने के बाद टीम मैनेजमेंट ने अकमल को पीसीबी से अनुमति के बाद वापस पाकिस्तान भेज दिया।

पीसीबी ने कहा- अकमल मामले की करेंगे जांच

पीसीबी ने कहा- अकमल मामले की करेंगे जांच

पाकिस्तान के मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक ने लाहौर में मीडिया से बात करते हुए कहा था कि फिटनेस के मुद्दे हैं। इसे हल्‍के में नहीं ले सकते। इसलिए उसे वापस पाकिस्तान आना पड़ेगा। हालांकि चयनकर्ताओं ने अकमल की जगह हैरिस सोहेल को इंग्लैंड भेज दिया है। पीसीबी के अध्यक्ष शहरयार खान ने स्वीकार किया कि पूरे मामले ने बोर्ड को शर्मिंदा किया है। उन्होंने कहा, "हम इस मामले में पूरी जांच करेंगे और पुष्टि करेंगे कि क्या हुआ है।"

पाकिस्तान में पास और इंग्लैंड में फेल हुए अकमल

पाकिस्तान में पास और इंग्लैंड में फेल हुए अकमल

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि जब अकमल पाकिस्तान में हुए फिटनेस टेस्ट में पास हो गया तो फिर इंग्लैंड में फेल कैसे हो गया? बोर्ड ने कहा है कि- "हम ये जाननना चाहते हैं कि उमर अकमल का पाकिस्तान में फिटनेस टेस्ट हुआ और वो यहां से पास होकर इंग्लैंड भेज दिया गया लेकिन फिर इंग्लैंड में फिटनेस टेस्ट में फेल कैसे हो गया।" बोर्ड ने कहा है कि- "यह हमारे लिए चिंता का विषय है। हम इस मामले की जिम्मेदारी तय करने के लिए जांच करेंगे। हमें यह देखना होगा कि क्या उमर वास्तव में इंग्लैंड पहुंचने के बाद अयोग्य था या पाकिस्तान में हुए उसके फिटनेस टेस्ट में खामियां थीं।"

पहले भी फिटनेस टेस्ट में फेल हो चुके हैं उमर

पहले भी फिटनेस टेस्ट में फेल हो चुके हैं उमर

पाकिस्तानी क्रिकेटर इससे पहले भी फिटनेस टेस्ट में फेल हो चुके हैं। मार्च में वेस्टइंडीज दौरे उन्हें बाहर कर दिया गया था क्योंकि वह लाहौर में हुए फिटनेस टेस्ट में फेल रहे थे। चयनकर्ताओं ने फिर उन्हें यह कहते हुए पिछले महीने पाकिस्तान कप वनडे टूर्नामेंट में पंजाब टीम का कप्तान चुना था कि उसने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है।

तो क्या कोच की मिलाभगत से पास हुए अकमल?

तो क्या कोच की मिलाभगत से पास हुए अकमल?

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन शहरयार खान ने जोर देकर कहा कि बोर्ड ने मुख्य कोच और चयनकर्ताओं के साथ परामर्श करने के बाद फैसला किया कि फिटनेस टेस्ट में फेल होने वाले खिलाड़ी के प्रति जीरो टॉलरेंस होगा। लेकिन बोर्ड के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि पीसीबी के अधिकारी और मुख्य चयनकर्ता इंजमाम-उल-हक मुख्य कोच से खुश नहीं थे। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोट मिकी आर्थर ने ही फिटनेस टेस्ट के मामले को संभाल था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+