क्रिकेट में भारत के प्रभुत्व से खतरा नहीं : लॉरगेट
कैप टाउन, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अगले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हारून लॉरगेट ने कहा कि विश्व क्रिकेट में भारत के प्रभुत्व से खेल को खतरा नहीं है बल्कि इससे क्रिकेट को फायदा ही पहुंचेगा।
कैप टाउन, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अगले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हारून लॉरगेट ने कहा कि विश्व क्रिकेट में भारत के प्रभुत्व से खेल को खतरा नहीं है बल्कि इससे क्रिकेट को फायदा ही पहुंचेगा।
लॉरगेट एक जुलाई को वर्तमान सीईओ मैल्कम स्पीड का स्थान लेंगे। उन्होंने कहा कि मीडिया में भारतीय क्रिकेट के बढ़ते प्रभाव को लेकर आई खबरों पर चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
लॉरगेट ने अफ्रीकी समाचार पत्र 'बिल्ड' से कहा, "यह सच है कि क्रिकेट जगत में भारत की स्थिति मजबूत हुई है। हमें इसका लाभ उठाना चाहिए। दरअसल, क्रिकेट जगत के लिए यह एक नया मौका है।"
उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) हमेशा आईसीसी का सहयोग करता रहा है। फटाफट क्रिकेट के नए संस्करण ट्वेंटी 20 के बारे में उन्होंने कहा कि इससे क्रिकेट का विकास होगा।
गौरतलब है कि आईसीसी प्रमुख के पद के लिए पहले इम्तियाज पटेल को चुना गया था लेकिन उन्होंने पद संभालने से इंकार कर दिया था। इसके बाद ही लॉरगेट को इस पद के लिए चुना गया।
लॉगरेट पेशे से एक चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं साथ ही वह एक क्रिकेट खिलाड़ी भी रह चुके हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रीय क्रिकेट चयन समिति के संयोजक के रूप में भी अपनी सेवा दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications