पर्थ। भारत-पाकिस्तान के बीच बिगड़ते रिश्तों के बीच दोनों देशों के बीच क्रिकेट सीरीज की संभावना एक बार फिर से खतरे में है। बीसीसीआई सेक्रेटरी अनुराग ठाकुर ने साफ कर दिया है कि दोनों देशों के बीच कोई सीरीज नहीं होगी।
5 साल बाद वापसी करने वाले नेहरा चाहतें हैं टी-20 विश्व कप खेलना
अनुराग ठाकुर ने भारत और पाकिस्तान के बीच इस साल किसी भी टूर्नामेंट की संभावना से साफ इनकार किया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच इस साल कोई भी दौरा या कार्यक्रम निर्धारित नहीं है।
इस साल भारत पाकिस्तान की भिड़ंत सिर्फ एशिया कप और टी-20 विश्वकप में ही होगी। पिछले साल दोनों देशों के बीच प्रस्तावित द्वीपक्षीय श्रंखला के रद्द होने के बाद पाकिस्तान बोर्ड ने उम्मीद जतायी थी कि इस वर्ष दोनों देशों के बीच सीरीज हो सकती है।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष दिसंबर माह में दोनों देशों के बीच द्वीपक्षीय सीरीज होनी थी। लेकिन दोनों देशों की सरकारों के बीच आपसी सहमति नहीं बन पाने की वजह से यह सीरीज रद्द हो गयी थी।