For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कायम रहेगी जीत की ललक: धोनी

By Staff
बेंगलुरू, 24 नवंबर: इंग्‍लैंड के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद भी भारत का जोश बरकार रहेगा। सात मैचों की एकदिवसीय हीरो होंडा कप की सीरीज के अंतिम मैच तीन मैचों को भारत हलके में नहीं लेगा। जीत की ललक कायम रहेगी।

टीम इंडिया के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा है कि वो बाकी के तीन मैचों में उन खिलाडि़यों को मैदान पर उतारेंगे, जिन्‍हें अभी तक मौका नहीं मिला है।

भारत ने बेंगलुरू के चिन्‍नास्‍वामी मैदान पर रविवार को इंग्‍लैंड के खिलाफ 19 रनों की जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्‍जा कर लिया। सीरीज के बाद धोनी ने कहा कि अब उन लोगों को मौका दिया जाएगा, जो अभी तक फील्‍ड पर उतरने का इंतजार कर रहे थे।

फिलहाल पूर्वनियोजित कार्यक्रम के मुताबिक अगले मैच में सचिन तेंदुलकर और इरफान पठान टीम में खेलेंगे। जबकि अंतिम मैच में मुरली विजय की टीम में वापसी की पूरी संभावना है।

इसके अलावा विराट कोहली और प्रज्ञान ओझा को अंतिम तीनों मैचों में मौका दिया जा सकता है। यही नहीं इरफान पठान के टीम में आने के बाद अंतिम पंद्रह से बाहर हुए उत्‍तर प्रदेश के तेज गेंदबाज आर पी सिंह को भी अंतिम ग्‍यारह में लिया जा सकता है।

गेंदबाजों में जहीर खान और हरभजन सिंह और बल्‍लेबाजों में गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग को को आरम दिया जा सकता है। क्रिकेट विशेषज्ञों के मुताबिक टीम में लगातार फेरबदल से अगले साल होने वाले विश्‍व कप के लिए टीम के चयन में आसानी होगी। यही नहीं एक अच्‍छी और सं‍तुलित टीम बनायी जा सकेगी।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+