भारत में विश्वकप का पाक ने किया बहिष्कार, तो क्या बोले अकरम
कराची। भारत-पाकिस्तान के बीच द्वीपक्षीय क्रिकेट सीरीज लगभग टल चुकी है। भारत की ओर से हरी झंडी नहीं मिलने की वजह से पाकिस्तान ने सोमवार को दोनों देशों के बीच प्रस्तावित सीरीज के रद्द होने की घोषणा कर सकती है। वहीं 19 मार्च को भारत-पाक के बीच टी 20 विश्वकप में पाकिस्तान के भाग लेने का पाकिस्तानी दिग्गज क्रिकेट वसीम अकरम ने समर्थन किया है।
अकरम ने कहा कि मुझे लगता है कि भारतीय बोर्ड ने द्वीपक्षीय सीरीज का फैसला लेने में काफी समय ले लिया है। उन्होंने कहा कि अगर यह सीरीज नहीं हो पाती है तो भी जल्द ही अगली सीरीज दोनों देशों के बीच होगी।
वसीम अकरम ने कहा कि इन सब विवादों के बाद भी पाकिस्तान को भारत में होने वाले विश्वकप के बहिष्कार के बारे में नहीं सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि पाक को किसी भी सूरत में टी-20 सीरीज का बहिष्कार नहीं करना चाहिए।
स्विंग के बादशाह ने कहा कि अगर पाकिस्तान टी-20 विश्वकप में हिस्सा नहीं लेता है तो इसके बुरे परिणाम हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि पीसीबी को सीरीज का बहिष्कार करने के बारे में नहीं सोचना चाहिए।
गौरतलब है कि पीसीबी के चेयरमैन शहरयार खान ने हाल ही में कहा कि भारत में टी-20 श्रंखला में हिस्सा लेने के लिए वह पाक सरकार से सुरक्षा संबंधित विषयों पर क्लीयरेंस लेने के बाद ही सीरीज में हिस्सा लेने का
फैसला लेगी।
वहीं वसीम अकरम ने कहा कि टी-20 विश्वकप नहीं खेलने से हमारे क्रिकेटर और क्रिकेट पर काफी बुरा असर पडे़गा। उन्होंने कहा कि अगर भारत हमारे साथ आतंकवादी की वजह से नहीं खेलना चाहता है तो ठीक है हम भी भारत से मैच खेले बिना रह सकते हैं। लेकिन दोनों टीमों के मैच नहीं खेलने से आतंकवाद की समस्या का समाधान नहीं हो सकता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
