For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मोहम्मद शमी के आईपीएल खेलने पर एंटी करप्शन यूनिट की रिपोर्ट के बाद फैसला: सीके खन्ना

By Rizwan

नई दिल्ली। गेंदबाज मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी ने द्वारा लगाए आरोपों के बाद से उनकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दरअसल अभी कुछ समय पहले हसीन जहां ने बीसीसीआई प्रशासकों की समिति के प्रमुख विनोद राय को अपने पति से जुड़े भ्रष्टाचार के दस्तावेज भेजकर उन पर कार्रवाई करने को कहा है।

अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने मोहम्मद शमी को लेकर बयान दिया है। बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष ने कहा कि वह मोहम्मद शमी पर कोई जल्दबाजी में निर्णय नही लेंगे। उनका कहना है कि एंटी करप्शन यूनिट की रिपोर्ट आने के बाद ही शमी पर कोई फैसला किया जाएगा। सीके खन्ना ने आगे कहा कि एंटी करप्शन यूनिट अपनी रिपोर्ट एक हप्ते में देगा। उसके बाद ही हम इस मामले पर कोई निर्णय लेंगे। यही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि शमी आईपीएल खेलेंगे या नहीं इस बात का निर्णय एंटी करप्शन यूनिट की रिपोर्ट आने के बाद ही लिया जाएगा। तब तक शमी की आईपीएल में शामिल होने पर कोई फैसला नहीं लिया जाएगा।

आपको बता दें कि बीते दिनों मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने उन पर घरेलू हिंसा, विदेशी लड़की से पैसे लेने, धोखाधड़ी और मैच फिक्सिंग सहित कई संगीन आरोप लगाए थे। हसीन जहां मोहम्मद शमी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करा चुकी हैं। वहीं गुरुवार को बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट ने मोहम्मद शमी से तीन घंटे तक पूछताछ की थी।

खबरों की मानें तो शमी दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए आईपीएल 2018 में खेलेंगे या नहीं इस पर बड़ा फैसला आज भी आ सकता है। दरअसल आज गवर्निंग काउंसिल का फैसला दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए बेहद अहम होने वाला है। IPL की गवर्निग काउंसिल की बैठक में राजीव शुक्ला के अलावा कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना, कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी, कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी, सीईओ राहुल जौहरी और प्रशासकों की समिति (COA) की सदस्य डायना इडुलजी भी हिस्सा लेंगी।

Story first published: Friday, March 16, 2018, 20:19 [IST]
Other articles published on Mar 16, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+