अनुष्का को लेकर टेंपर हुए विराट कोहली, पत्रकार को दी गाली
पर्थ। टीम इंडिया के प्रमुख बल्लेबाज और टीम के उप कप्तान विराट कोहली होली से पहले ही होली के रंग में दिखे। पर्थ में मंगलवार को अभ्यास के दौरान कोहली अपना आपा खो बैठे और एक पत्रकार को बुरा भला कह दिया। जो जानकारियां मिल रही हैं उसके मुताबिक कोहली ने अपशब्दों (गाली-गलौज) का प्रयोग किया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभ्यास के बाद विराट कोहली जब ड्रेसिंग रूम की तरफ लौट रहे थे तो वो अचानक एक पत्रकार को देखते ही वो भड़क उठे। विराट कोहली ने पत्रकार को अपशब्द कहना शुरु कर दिया। पत्रकार हक्का-बक्का रह गया। उसे अपनी ग़लती समझ में नहीं आ रही थी। बाद में पता चला कि किसी पत्रकार ने विराट और अनुष्का से जुड़ी पहले कोई खबर लिखी थी जिसे लेकर विराट कोहली नाराज थे। विराट को जब पता चला कि उनसे पत्रकार को पहचानने में भूल हुई है तो उन्होंने उस पत्रकार से माफ़ी भी मांग ली।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक टीम निदेशक रवि शास्त्री ने कोहली से स्वयं बात की और उससे कहा कि वह अपना आपा नहीं खोये क्योंकि भारत के भविष्य के कप्तान को सार्वजनिक रुप से इस तरह का व्यवहार करना शोभा नहीं देता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
