श्रीलंका में मैच खेलने गए भारतीय क्रिकेटर की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत
कोलंबो। क्रिकेट की दुनिया में एक बेहद दर्दनाक घटना में नवोदित क्रिकेटर को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। श्रीलंका में अंडर 17 टीम की ओर खेलने गए खिलाड़ी की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई है। यह घटना मंगलवार की है। जानकारी के अनुसार यह खिलाड़ी गुजरात का है जोकि आइसलैंड नेशन की ओर से अंडर 17 टीम का हिस्सा था और वह श्रीलंका में एक टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए आया था। इस नन्हें खिलाड़ी की उम्र महज 12 वर्ष की थी।

होटल के स्विमिंग पूल में हुई घटना
जानकारी के अनुसार यह घटना उस वक्त हुई जब टीम के चार खिलाड़ी स्विमिंग पूल में थे। यह घटना पामुगामा होटल के स्विमिंग पूल की है, जब सभी चार छात्र शाम को पूल में तैराकी का मजा ले रहे थे। जब मासूम खिलाड़ी पानी में डूबा तो उसके तुरंत बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई। श्रीलंका के स्थानीय मीडिया संडे टाइम्स के मुताबिक खिलाड़ी को अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन यहां उसे डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस कर रही है जांच
रिपोर्ट के अनुसार खिलाड़ी के शव को रगामा टीचिंग हॉस्पिटल में पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है, साथ ही इस पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है। गुजरात की जो टीम श्रीलंका में टूर्नामेंट खेलने गई थी उसमें कुल 19 सदस्य शामिल थे।

श्रीलंका में टीम इंडिया ने किया क्लीन स्वीप
आपको बता दें कि श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया का भी बुधवार को आखिरी दिन था, आखिरी दिन एकमात्र टी-20 मैच में भारत ने श्रीलंका को हराकर इस दौरे के सभी 9 मैचों में जीत दर्ज करके श्रीलंका का क्लीन स्वीप किया है। भारतीय टीम ने तीन टेस्ट मैच और पांच वन मैच और एक टी-20 मैच में जीत दर्ज की है।
ये भी पढ़ें- 7th Pay Commission: 25 हजार रुपए हो सकती है न्यूनतम सैलरी!
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications