आस्ट्रेलियाई टीम के नाम विश्व कप में लगातार 20 मैचों में जीत हासिल करने का रिकार्ड दर्ज है। सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर जर्मनी की टीम ने लगातार 19वीं जीत हासिल की थी। आस्ट्रेलिया को हराकर वह इस रिकार्ड की बराबरी कर सकती थी लेकिन कुकाबुरा टीम ने उसे ऐसा नहीं करने दिया।
आस्ट्रेलियाई टीम ने 1978 से 1998 के बीच लगातार 20 मैच जीते थे। दूसरी ओर, जर्मनी की टीम 2002 से शनिवार के खिताबी मुकाबले तक 19 मैचों में जीत हासिल कर चुकी थी। जर्मनी ने 2002 और 2006 विश्व कप खिताब जीता था। दोनों मौकों पर उसने आस्ट्रेलिया को हराया था।
इस जीत के साथ आस्ट्रेलिया ने जर्मनी को एक और अनूठा रिकार्ड बनाने से रोक दिया। खिताबी जीत के साथ मैक्स मिलर की टीम लगातार तीन बार विश्व चैम्पियन बनने वाली पहली टीम बन सकती थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।