तीसरे टेस्ट का स्कोर
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टेस्ट मैच रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है.
दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी के 362 रनों के जवाब में भारतीय टीम ने 364 रन बनाए जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 52 रन बना लिए हैं.
तीसरे दिन भारत ने पहली पारी में दो विकेट पर 142 रन से आगे खेलना शुरु किया और सचिन ने गंभीर के साथ मिलकर तीसरे विकेट की साझेदारी में 174 रन जोड़े.
सचिन ने अपना 51 वाँ शतक पूरा किया और आउट होने से पहले 146 रनों का शानदार स्कोर खड़ा किया.
ताज़ा स्कोर देखने के लिए क्लिक करें
भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी के स्कोर की तुलना में दो रनों की लीड मिली.
चौथे दिन के खेल पर निर्भर करेगा कि मैच का रुख़ क्या होगा.
इससे पहले दोनों टीमें एक-एक टेस्ट जीत चुकी हैं और यह इस सिरीज़ का अंतिम टेस्ट है.
दक्षिण अफ्रीका:
ग्रैम स्मिथ (कप्तान), अल्वीरो पीटरसन, हाशिम अमला, ज़ाक कैलिस, एबी डी वेलियर्स, ऐशवेल प्रिंस, मार्क बाउचर, डेल स्टेन, मार्ने मॉर्केल, पॉल हैरिस और लोनवाबो सोत्सोबे.
भारत:
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), वीरेंदर सहवाग, गौतम गंभीर, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, चेतेश्वर पुजारा, हरभजन सिंह, ज़हीर ख़ान, ईशांत शर्मा और एस श्रीसंत.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
