IPL 2020 : किंग्स इलेवन पंजाब के कोच बने अनिल कुंबले, किए और भी कई बदलाव
नई दिल्ली। आईपीएल 2020 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर को कोलकाता में होने जा रही है। सभी फ्रेंचाइजियां अपना बजट बनाकर बड़े क्रिकेटरों को खरीदने की होड़ में दिखाई देंगी। लेकिन बात सिर्फ खिलाड़ियों को खरीदने की ही नहीं, बल्कि टीम का कोच स्टाफ कैसा है, यह भी देखने के लायक रहेगा। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रह चुके अनिल कुंबले इस बार आईपीएल में कोच की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। कुंबले को किंग्स इलेवन पंजाब का मुख्य कोच बनाया गया है।

जानिए क्या कहा फ्रेंचाईजी ने
वीरवार को मुंबई के एक पांच सितारा होटल में फ्रेंचाईजी ने कुंबले के सात मीटिंग की जिस दाैरान यह फैसला लिया गया। किंग्स इलेवन के सह-मालिक नेस वाडिया ने कुंबले को टीम का कोच चुनने पर कहा, 'कुंबले कोच के रूप में हमारी पसंद हैं। क्रिकेट और कोचिंग की उनकी क्षमताओं के बारे में सारी दुनिया को पता है। वह काफी शांत, संयमित और धैर्यवान व्यक्ति हैं। उन्हें आईपीएल का काफी अनुभव है। वह आईपीएल में दो अन्य टीमों के साथ काम कर चुके हैं और इसके साथ ही भारतीय टीम के कोच भी रह चुके हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में किंग्स इलेवन की टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी।

जोंटी रोड्स बने फिल्डिंग कोच
कुंबले के साथ काम करने के लिए फ्रेंचाईजी ने सपॉर्ट स्टाफ को भी हायर किया है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान जॉर्ज बैली को टीम का नया बल्लेबाजी कोच चुना गया है। बैली 2014 के फाइनल में पहुंचने वाली किंग्स इलेवन टीम के कप्तान भी थे। पूर्व भारतीय स्पिनर सुनील जोशी को टीम का सहायक कोच बनाया गया था। जोशी बांग्लादेश टीम के स्पिन बोलिंग कोच रहे थे। साउथ अफ्रीका के दिग्गज जोंटी रोड्स को टीम का फील्डिंग कोच बनाया गया है। वहीं वेस्ट इंडीज के पूर्व महान गेंदबाज कॉर्टनी वॉल्श को टीम का बोलिंग कोच कम टैलंट स्काउट बनाया गया है।

पहले भी निभा चुके हैं भूमिका
यह कोई नहीं बात नहीं होगी जब कुंबले आईपीएल में किसी टीम के लिए काम करेंगे। इससे पहले कुंबले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और मुंबई इंडियंस के कोच और मेंटर रह चुके हैं। कुंबले साल 2013 से 2015 के बीच तीन साल तक मुंबई इंडियंस से जुड़े रहे। उनके कार्यकाल में टीम ने 2013 में अपना पहला आईपीएल खिताब जीता तो 2015 में दूसरी बार ये प्रतिष्ठित ट्रॉफी अपने नाम की।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
