पति शोएब मलिक के संन्यास के बाद पत्नी सानिया मिर्जा हुईं भावुक, लिखा इमोशनल पोस्ट
नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाज शोएब मलिक ने वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। पाकिस्तान के लिए यह बड़ा झटका है क्योंकि मलिक पिछले कई सालों से टीम में अपना योगदान दे रहे थे, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ हुए मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई थी जिससे निराश मलिक ने देर रात संन्यास का ऐलान कर दिया। 16 जून को मैनचेस्टर में भारत से मिली हार के बाद मलिक को निशाना भी बनाया गया था। अब उनकी पत्नी सानिया मिर्जा भी मलिक के लिए भावुक संदेश भेजती दिखीं।

'हर अंत, एक नई शुरुआत है'
सानिया ने मलिक के संन्यास को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा- 'हर कहानी का एक अंत होता है लेकिन जीवन में हर अंत से एक नई शुरुआत होती है। शोएब मलिक आप अपने देश के लिए 20 सालों तक गर्व से खेले और पूरे सम्मान के साथ खेलते रहेंगे। आपने जो कुछ भी अचीव किया है उसपर मुझे और इजान को गर्व है और जो आप हैं उसपर भी'। सानिया के इस पोस्ट पर लोगों के शानदार रिएक्शन आ रहे हैं और लोग पति के प्रति उनके सम्मान के लिए उनकी प्रशंसा कर रहे हैं।
शाकिब ने हासिल की खास उपलब्धि, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकाॅर्ड

ट्वीट कर की संन्यास की घोषणा
साथियों और कोच का शुक्रिया शोएब ने रिटायरमेंट से जुड़े ट्वीट में लिखा कि 'आज मैं एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं। उन सभी खिलाड़ियों के लिए बहुत धन्यवाद जिनके साथ मैंने खेला है, जिन कोचों ने मुझे प्रशिक्षित किया, परिवार, दोस्तों, मीडिया और प्रायोजक। सबसे महत्वपूर्ण बात मेरे प्रशंसक, मैं आप सभी से प्यार करता हूं #पाकिस्तानजिंदाबाद'। शोएब के इस ट्वीट और फैसले पर उनके फैंस इमोशनल हो गए।

अफरीदी ने भी किया ट्वीट
वहीं पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भी शोएब के लिए एक प्यारा संदेश लिखा। उन्होंने ट्वीट किया कि- 'एकदिवसीय क्रिकेट में एक दशक से अधिक के सराहनीय करियर के लिए बधाई शोएब मलिक। आपने जो कुछ हासिल किया है उसपर देश के लोगों को गर्व है और आप राष्ट्र के सच्चे राजदूत हैं। हमने उस वक्त का आनंद लिया है जो हमने एक साथ खेलकर बिताया है और आपको शुभकामनाएं देता हूं।'
वर्ल्ड कप में सबसे कम उम्र में 6 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने पाकिस्तान के 'मिचेल स्टार्क'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
