Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

नो कोहली, नो धवन ओनली धोनी इज नंबर 1

मेलबर्न। जी हां दोस्तों ना तो आपके सेक्सी क्रिकेटर विराट कोहली और ना ही टीम इंडिया के गब्बर यानी शिखर धवन की लोग सबसे ज्यादा ट्विटर पर बातें करते हैं बल्कि टीम इंडिया के सबसे सफल कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी को लोग ट्विटर पर सबसे ज्यादा डिस्कस करते हैं।

हाल ही में एक प्यारी से एंजिल के पापा बने मिस्टर धोनी ने लोकप्रियता के मामले में विराट कोहली, शिखर धवन, रोहित शर्मा और सुरेश रैना को पीछे कर दिया है। लोग सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा धोनी की चर्चा करते हैं, उनके बारे में सवाल करते हैं और उनके बारे में जानना चाहते हैं।

विश्वकप: टीम इंडिया और उन पर फिट शायरी

आपको जानकर हैरत होगी कि विश्वकप के पूल स्टेज में टि्वटर पर सबसे ज्यादा चर्चित खिलाड़ी धोनी ही रहे हैं। उनके बाद लोगों ने शिखर धवन और रोहित शर्मा के बारे में ट्विटर पर चर्चा की। इस लिस्ट में नंबर चार पर विराट रहे और पांचवा नंबर सुरेश रैना का रहा।

Must Read:भारत-बांग्लादेश के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल से जुड़ी 10 खास बातें

फिलहाल यह रिपोर्ट ट्विटर ने पूल मैचों के खत्म होने पर मीडिया में जारी की है। देखते हैं क्वार्टर फाइनल के बाद यह आंकड़े कहां पहुंचते हैं। गौरतलब है कि 19 मार्च को भारत क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+