अगर अब टीम इंडिया जीती तो पाकिस्तान दुनिया की नंबर वन टीम बन जाएगी
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज 1 नवंबर से शुरू हो रही है। वनडे सीरीज में 2-1 से न्यूजीलैंड को मात देने के बाद भारतीय टीम टी20 सीरीज में भी जीत दर्ज करना चाहेंगी। पहला मैच 1 नवंबर को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेला जाएगा। लेकिन क्या आपको पता है कि अगर भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीत लेता है तो भारत नहीं बल्कि पाकिस्तान नंबर वन टीम बन जाएगी।

भारतीय टीम टी20 रैंकिंग में 5 नंबर पर
जी हां, दरअसल आईसीसी टी20 रैंकिंग में इस वक्त न्यूजीलैंड की टीम नंबर 1 है। और दूसरे नंबर पर पाकिस्तान की टीम है। वहीं भारतीय टीम टी20 रैंकिंग में 5 नंबर पर है। ऐसे में अगर टीम इंडिया न्यूजीलैंड को सीरीज में 2-1 से मात दे देती है तो पाकिस्तानी टीम टी20 रैंकिंग में दूसरे नंबर से पहले नंबर पर पहुंच जाएगी। लेकिन

ऐसे नंबर वन बन जाएगी पाकिस्तान
लेकिन 2-1 से सीरीज जीतने के बावजूद टीम इंडिया की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं आएगा और वो पांचवें नंबर पर ही बरकरार रहेगी। दूसरा फैक्ट ये है कि अगर टीम इंडिया न्यूजीलैंड का 3-0 से सफाया कर देती है तो पाकिस्तान तो नंबर 1 हो ही जाएगा साथ में टीम इंडिया नंबर दो पर पहुंच जाएगी। न्यूजीलैंड की टीम पहले नंबर से खिसकते हुए पांचवें नंबर पर पहुंच जाएगी। जिस पर अभी भारतीय टीम काबिज है।

भारत की टी20 सीरीज में जीत से पाकिस्तान का नंबर वन बनना तय
कुल मिलाकर भारत की टी20 सीरीज में जीत से पाकिस्तान का नंबर वन बनना तय है। अगर भारत सीरीज हारता है तो उसकी रैंकिंग तो वही रहेगी लेकिन अक कम हो जाएंगे और न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान से अंको के मामले में और भी मजबूत हो जाएगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
