#IPLAuction2017: हीरो से जीरो बने पवन नेगी, मात्र 1 करोड़ में बिके
नई दिल्ली। कहते हैं क्रिकेट चढ़ते सूरज का खेल है, कब यहां कोई जीरो से हीरो और हीरो से जीरो बन जाए, कहा नहीं जा सकता है। आज आईपीएल 2017 नीलामी में ये बात एक बार फिर से चरितार्थ हो गई।
आपने सही समझा हम बात कर रहे हैं क्रिकेटर पवन नेगी की, जो इस बार मात्र एक करोड़ रुपये में बिके हैं। पवन इस बार विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का हिस्सा होंगे।

सबसे महंगे खिलाड़ी थे..
पिछले साल उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स ने 8.5 करोड़ रुपये में खरीदा था जिसके चलते वो पिछले सीजन में पवन भारतीय खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा कीमत पाने वाले खिलाड़ी बन गए थे।

दिल्ली का हीरो
पवन नेगी का जन्म 6 जनवरी 1993 में दिल्ली में हुआ था। पवन नेगी लेफ्ट हेंडर और स्लो-आर्म बॉलर हैं।

पहले दिल्ली की जर्सी और इस बार बेंगलुरू की
पवन साल 2012 में आईपीएल की दिल्ली टीम से और साल 2013 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से मैच खेल चुके हैं, पिछले साल भी वो दिल्ली टीम का हिस्सा थे और इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की ओर से खेलेंगे।

फ्लॉप रहे थे नेगी
पिछले सीजन में सबसे मंहगे बीकने के बाद भी नेगी ने कुछ खास कमाल नहीं किया था,नेगी ने 8 मैचों में महज 57 रन बनाए, उनका औसत 28.50 और स्ट्राइक रेट 96.61 था।

कोहली की टीम का हिस्सा
यही कारण है कि इस बार उनकी कीमत काफी कम आंकी गई और सिर्फ एक करोड़ रुपये में वे नीलाम हुए, देखते हैं इस बार वो कोहली की अगुवाई में क्या कमाल करते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications