
रोहित-कोहली को जगह, धोनी नदारद
वर्तमान में भाजपा के सांसद गंभीर ने ट्विटर पर अपनी वर्ल्ड इलेवन की घोषणा की। गंभीर ने इस टीम में दो ऐसे नाम को भी जगह दी है जो सरप्राइज के तौर पर देखे जा सकते हैं। भारत के लिए साल 2011 का विश्व कप फाइनल खेलने वाली टीम के सदस्य गंभीर ने अपनी टीम में रोहित शर्मा और न्यूजीलैंड के टॉम लाथम को ओपनर के तौर पर चुना है। नंबर तीन और चार स्थान के लिए, उन्होंने वर्तमान में टॉप बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और भारतीय कप्तान विराट कोहली को चुना। गंभीर ने न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को अपने टीम का कप्तान नामित किया। जिनको नंबर पांच पर बैटिंग क्रम दिया गया।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने घोषित की दशक की बेस्ट ODI टीम, धोनी को मिली कमान

वेब सीरीज के दो कैरेक्टर को जगह देकर चौंकाया
मजेदार बात यह है कि गंभीर ने अपनी टीम में दो ऐसे नामों को जगह दी है जो वास्तव में मौजूद ही नहीं हैं बल्कि काल्पनिक हैं। एक वेब सीरीज 'इनसाइड एज' के प्रमुख पात्र, अरविंद वशिष्ठ और वायु राघवन गंभीर की टीम में दो काल्पनिक खिलाड़ी हैं। गंभीर की इलेवन में ऑलराउंडर के तौर बेन स्टोक्स ने जगह बनाई है तो गेंदबाजी में भी चर्चित नाम कमिंस जगह पाने में कामयाब रहे। कमिंस के जोड़ीदार के तौर पर बुमराह को रखा गया है जबकि स्पिनर के तौर पर नाथन लियोन ने जगह बनाई है।

गंभीर की पूरी प्लेइंग इलेवन-
बता दें कि बेन स्टोक्स एक ऐसा नाम बनकर उभरे हैं जो बड़े दिग्गजों की टेस्ट टीम में जगह पाने में कामयाब हुए हैं। स्टोक्स को अगर इस दशक का ऑलराउंडर माना जाए तो बड़ी बात नहीं होगी। वहीं वनडे टीम में शाकिब अल हसन कई दिग्गजों की टीमों में शामिल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
