Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों की प्रेमिकाएं बनीं आकर्षण का केंद्र

अहमदाबाद, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के हाथों भारत को बेशक हार मिली लेकिन मीडिया की नजर में जैक्स कॉलिस और डेल स्टेन की प्रेमिकाएं क्रमश: शमोन जार्डिम और जियेन किट्जमैन असली सितारों की तरह चमक कर सामने आई हैं।

सच तो यह है कि भारत के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद केवल किट्जमैन और जार्डिम के चेहरों पर ही मीडिया को खुशी की चमक दिखलाई पड़ी है।

स्टेन द्वारा पहला टेस्ट विकेट लिए जाने पर किट्जमैन उछल पड़ी और उनके डांस ने सब का मन मोह लिया।

दरअसल मीडिया द्वारा इसी रोमानी माहौल में एक गलती तब हुई जब एक समाचार पत्र ने जार्डिम को जैक कॉलिस की 'पूर्व-प्रेमिका' कह दिया था।

इसके बाद जार्डिम ने समाचार पत्र के कार्यालय में फोन कर के खूब खरी-खरी सुनाई।

हुआ कुछ यूं था कि पत्र ने एक पूर्व मिस दक्षिण अफ्रीका सिंडी नेल की तस्वीर के नीचे जार्डिम का नाम लिखकर उसे प्रकाशित कर दिया था।

सिंडी पिछले एक दौरे पर जैक्स कॉलिस के साथ भारत आई थीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+