For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अर्शी खान ने कहा 'कोई पाकिस्तानी मुझे नहीं भेजता गंदी तस्वीरें'

By हिमांशु तिवारी आत्मीय

पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को अपना ब्वाय फ्रेंड बताने वाली भारतीय मॉडल अर्शी खान का सुर्खियों में बने रहने का शौक शायद ही किसी छिपा हो। कभी ट्वेंटी ट्वेंटी वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर बैक एक्सपोज कर सुर्खियों में छाईं रहीं तो अफरीदी के शतक पर फ्रंट एक्सपोज करने की बात कहकर लोगों को एकदम चौंका दिया।

इन सबके इतर अर्शी ने अफरीदी के साथ बातचीत के चंद व्हाट्सएप मैसेज भी सार्वजनिक किए थे। हालांकि इस पर अफरीदी की ओर से कोई भी टिप्पणी नहीं की गई। लेकिन इस बार सोशल मीडिया के माध्यम फेसबुक पर अर्शी खान नाम से एक प्रोफाइल चल रही है, जिस पर अक्सर वीडियोज और फोटोज अपलोड किये जाते हैं। लेकिन इस बार जो स्टेटस अर्शी खान के द्वारा अपलोड किया गया है वो काफी चौंकाने वाला है।

गंदी फोटो भेजने पर भड़की अर्शी

अर्शी खान ने अपने स्टेटस में लिखा कि बहुत घटिया लोग हैं। अपनी..., ....को भी सेक्स की नजर से ही देखते होंगे, और मैं ये जरूर कहूंगी कि एक भी पाकिस्तानी न तो मुझे गंदी पिक्स भेजते हैं और न ही चार्ज पूछते हैं।

लोगों ने क्या कहा

इस स्टेटस के बाद कमेंट्स का सिलसिला शुरू हुआ। जहां कुछ लोग अर्शी खान के समर्थन में अनफ्रेंड जैसे सुझाव देने लगे वहीं जिग्नेश दत्त नाम के व्यक्ति ने कहा कि अर्शी जी, आप जो भी लिखें सोच समझकर लिखें। क्योंकि आपकी ये पोस्ट इनडायरेक्टली भारतीय युवाओं को घटिया बता रही है। और पाकिस्तानी युवाओं को बेहतर। आपको अपने देश का सम्मान करना चाहिए। जबकि कुछ लोगों ने अर्शी खान को कहा कि पहले आप न्यूड फोटोज में लोगों को टैग करना बंद करो, लोग खुद ब खुद इस तरह की पिक्स भेजना बंद कर देंगे।

कुछ ही देर बाद बोलीं ''लव यू शाहिद साहब''

सोशल मीडिया पर स्टेटस के कुछ देर बाद ही अर्शी खान ने एक वीडियो अपलोड किया जिसमें वो पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को प्रपोज करती हुई नजर आईं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+