Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

युजवेंद्र चहल का खुलासा, मैं और धोनी भाई 2 घंटे तक PUBG गेम खेलते हैं

नई दिल्ली। दुनियाभर में PUBG गेम का असर छाया हुआ है। बच्चों से लेकर बड़ी उम्र के लोगों तक इसका क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। बस में हों या मेट्रो में, सभी इस गेम में डूबे हुए हैं। ऐसे में भला भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल कैसे पीछे हट जाएं। चहल ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू के दाैरान खुलासा किया कि वह खुद इस गेम का शिकार हैं। उन्होंने कहाखुलासा किया कि वह विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के साथ मिलकर PUBG गेम खेलते हैं।

चहल ने बताया, ''मैं और एमएस धोनी कभी-कभी साथ में PUBG का भी आनंद उठाते हैं। डिनर से पहले दो घंटे कभी-कभी इस गेम का मजा ले लेते हैं।'' इसके अलावा उन्होंने कहा कि मैं अक्सर मैदान पर जब कोई दिक्कत महसूस करता हूं तो सीनियर खिलाड़ियों की मदद लेता हूं। चहल टीवी के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं अकसर टीम बस में यूं ही साथी खिलाड़ियों के साथ मस्ती करता था। उसमें मैने कहा कि चहल टीवी पर आपका स्वागत है और लोगों को ये नाम काफी पसंद आया और फिर बस चल पड़ा।

रणवीर लगते हैं बिंदास
चहल ने बताया कि उन्हें एक्टर रणवीर सिंह काफी बिंदास लगते हैं। उन्होने कहा कि रणवीर कभी नहीं छिपाते कि वो क्या करने जा रहे हैं। मैं उनकी फिल्में काफी पसंद करता हूं। वहीं, आगामी विश्वकप के बारे में जिक्र करते हुए चहल ने कहा कि ये मेरा पहले वर्ल्ड कप होगा, इसे लेकर मैं काफी उत्साहित हूं। इससे पहले 24 फरवरी से भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दो टी-20 मैच और 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है, जिसके लिए अभी हम प्लानिंग तैयार कर रहे हैं। बता दें कि चहल शरारतों और मजाक करने के मूड में बने रहते हैं। वह टीम के लिए ऐसे खिलाड़ी बन चुके हैं, जिनका काम सबको इंटरटेनमेंट करना है। इसी लिए उन्होंने चहल टीवी चैनल भी शुरू किया है। इसमें वह मैच के बाद खिलाड़ियों का मजेदार इंटरव्यू लेते हैं।

Story first published: Thursday, February 21, 2019, 12:34 [IST]
Other articles published on Feb 21, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+