सचिन और कुबंले चोटी पर
नई दिल्ली, 19 दिसम्बरः टेस्ट इतिहास के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और तीसरे सबसे सफल गेंदबाज लेग स्पिनर अनिल कुंबले भारत और आस्ट्रेलिया के बीच सर्वाधिक रन बनाने तथा सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में चोटी पर है. सचिन आस्ट्रेलिया के खिलाफ 21 मैचों में 53.11 के औसत से 1859 रन बनाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से कहीं आगे हैं और 26 दिसम्बर से शुरु होने वाली चार टेस्टों की श्रृंखला में वह आस्ट्रेलिया के खिलाफ 2000 रन भी पूरे कर सकते हैं.मास्टर ब्लास्टर हाल में पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में आस्ट्रेलिया के एलेन बार्डर को पीछे छोड़कर टेस्ट इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने थे. सचिन अबतक 142 टेस्टों में 55.06 के औसत से 11289 रन बना चुके हैं. उन्होंने अपने 37 टेस्ट शतकों में से सात आस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाए हैं.
दोनों देशों के बीच सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में बार्डर (1567रन) दूसरे, सुनील गावस्कर(1550) तीसरे और गुंडप्पा विश्वनाथ (1538) चौथे स्थान पर हैं. मौजूदा खिलाड़ियों में सचिन के निकटतम प्रतिद्वंद्वी हमवतन राहुल द्रविड और वी वी एस लक्ष्मण तथा आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग और ओपनर मैथ्यू हेडन है.
द्रविड ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ 18 मैचों में 51.03 के औसत से 1480 रन और लक्ष्मण ने 16 मैचों में 52.03 के औसत से 1457 रन बनाए हैं. ये दोनों इस सूची में क्रमशः पांचवे और छठे स्थान पर हैं. पोंटिंग ने भारत के खिलाफ 15 मैचों में 52.20 के औसत से 1253 रन और हेडन ने 11 मैचों में 62.20 के औसत से 1244 रन बनाए हैं. पोंटिंग इस सूची में आठवें और हेडन नौवें स्थान पर है.
गेंदबाजों में दोनों देशों के बीच कुंबले 14 मैचों में 27.17 के औसत से 88 विकेट लेकर चोटी पर है और इस सीरिज में वह आस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 विकेट भी पूरे कर सकते है. दिलचस्प बात है कि दोनों देशों के बीच सर्वाधिक विकेट लेने वालों की सूची में शीर्ष छह नाम भारतीय गेंदबाजों के हैं. कुंबले के बाद कपिल देव (79)विकेट, ईरापल्ली प्रसन्ना (57), हरभजन सिंह (56), बिशन सिंह बेदी (56) और शिवलाल यादव (55) का नम्बर है. आस्ट्रेलिया के रिची बेनो (52) सातवें नम्बर पर हैं.
इस वर्ष के शुरु में टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेने वाले तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा और लेग स्पिनर शेन वार्न इस सूची में क्रमशः आठवें और 11 वें नम्बर पर हैं. मैकग्रा ने भारत के खिलाफ 51 और वार्न ने 43 विकेट लिए है.
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications