विराट कोहली खेल और नियम से बड़े नहीं: अनुराग ठाकुर
मुंबई| भले ही भारत के स्टार प्लेयर विराट कोहली को बीसीसीआई ने कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने के कारण वार्निंग देकर छोड़ दिया हो लेकिन विराट को लेकर चारों ओर बातें हो रही हैं इसलिए ही शायद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोई भी खिलाड़ी खेल से बड़ा नहीं है।
मालूम हो कि रविवार को आईपीएल के लाइव मैच के दौरान विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा से बात की थी जिसके कारण विराट कोहली बीसीसीआई की भ्रष्टाचार रोधी नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया गया था, हालांकि मामला छोटा होने के कारण उन्हें आरोपमुक्त कर दिया गया।
अनुराग ने कहा, "आईपीएल के दिशा-निर्देशों के मुताबिक भ्रष्टाचार-रोधी इकाई ने कोहली के खिलाफ नोटिस जारी किया और उनसे स्पष्टीकरण देने के लिए कहा। हमें जो करना चाहिए था हमने किया। कोई भी खिलाड़ी खेल से बड़ा नहीं है।उन्होंने कहा, "खेल के नियम चाहे कुछ भी हों, उसके अनुसार जांच की गई।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
