14 करोड़ का दबाव खेल पर नहीं पड़ेगा: युवराज सिंह

बैंगलोर। क्रिकेट के सबसे बड़े ब्रांडों में से एक युवरा‍ज सिंह का कहना है कि उन पर अपनी कीमत के मुताबिक प्रदर्शन करने का कोई दबाव नहीं होगा बल्कि वह खुलकर प्रदर्शन कर सकेंगे। युवराज का मानना है कि बैंगलोर की टीम में उन्‍हें अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मौका मिलेगा। गौर हो कि युवराज सिंह आईपीएल 7 की नीलामी में सबसे महंगे क्रिकेटर रहे, जिसके बाद माना जा रहा है कि उन पर हर हाल में बेहतर प्रदर्शन करने का द‍बाव रहेगा लेकिन युवराज ने दबाव होने की बात से इनकार कर दिया है।

युवराज ने बताया कि मैं वाकिफ हूं कि इतनी धनराशि मिलने के बाद उनसे बहुत सी उम्‍मीदें हैं। मैं खुश हूं कि मुझे क्रिस गेल और एबी डिविलयर्स जैसे खिलाडि़यों के साथ खेलने का मौका मिलेगा। 'मुझे लगता है कि वहां मैं स्‍वछंद होकर खेल सकूंगा। एक खिलाड़ी पर हमेशा ही मैच जीतने का दबाव होता है। बैंगलोर एक अच्‍छी और मजबूत टीम है।

युवराज की कीमत पर तब और विवाद हो गया जब आरसीबी के मालिक विजय माल्‍या ने कहा कि हम युवराज को कम कीमत पर खरीद सकते थे लेकिन दोबारा बोली लगने से उनकी कीमत और बढ़ गयी। बताया जाता है कि जब युवराज की कीमत 10 करोड़ लगी और बैंगलोर टीम ने उन्‍हें खरीद लिया तभी कोलकाता नाइट राइडर्स टीम ने कहा कि उन्‍होंने इसी कीमत पर अपना पक्ष भी रखा, जिसे नजरअंदाज कर दिया गया। इसके बाद युवराज की बोली 14 करोड़ लगी।

युवराज इसके पहले पुणे वॉरियर्स इं‍डिया और किंग्‍स इलेवन पंजाब की तरफ से खेल चुके हैं।

Story first published: Friday, February 14, 2014, 14:29 [IST]
Other articles published on Feb 14, 2014
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+