श्रीलंका को एक और झटका, बीमारी के चलते विश्व कप से बाहर हुआ ये तेज गेंदबाज
नई दिल्ली। श्रीलंका की टीम विश्व कप में लगातार खराब प्रदर्शन से जूझ रही है। 28 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए मैच में जिस तरह से लंका को हार का सामना करना पड़ा उससे अब इस टीम का सेमीफाइनल अभियान भी लगभग थम सा चुका है। इस मैच में प्रोटियाज ने लंका को 9 विकेट से बुरी तरह हराया था। इस हार के बाद श्रीलंका के 7 मैचों में 6 अंक ही हैं। लेकिन विश्व कप से विदाई लेने से पहले श्रीलंका के लिए एक और बुरी खबर सामने आ रही है।
श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान प्रदीप विश्व कप से बाहर हो गए हैं। उनको चिकनपॉक्स की बीमारी ने घेर लिया है जिसके चलते वे इंग्लैंड में अब और ज्यादा टीम का साथ नहीं दे पाएंगे। प्रदीप की जगह पर कसुन रजीथा को टीम में लिया गया है। प्रदीप ने इस विश्व कप में 3 मैच खेलकर 5 विकेट लिए थे और उनका गेंदबाजी औसत 31.40 का रहा था। आपको बता दें कि श्रीलंका के दो मैच बारिश के कारण धुल गए थे। इस वजह से यह टीम अब तक 5 ही मैच पूरे खेल पाई है। मलिंगा फिलहाल 9 विकेट लेकर टीम के टॉप विकेट टेकर चल रहे हैं।
इससे पहले विश्व कप के 34वें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 9 विकेट से करारी हार दे दी है। इस हार के साथ ही अब लंकाई टीम का सेमीफाइनल सफर लगभग थम गया है। इस मैच में अफ्रीकी टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था जो उसके गेंदबाजों ने सार्थक साबित कर दिया। श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए केवल 203 रन बनाए थे और यह टीम 49.3 ओवरों में ही ऑल आउट हो गई थी। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने केवल 37.2 ओवरों में ही यह लक्ष्य हासिल करके 9 विकेट से मैच जीत लिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
