Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बीसीसीआई रन बाई ईडियट्सः एसले

नई दिल्लीः 8 मार्चः न्यूज़ीलैंड के पूर्व ऑलराऊंडर खिलाड़ी नाथन एसले ने आज बीसीसीआई की खूब आलेचना करते हुए बोर्ड के फैसलों पर कई सवाल खड़े किए. एसले ने तो यहां तक कह दिया कि बीसीसीआई मूर्खो द्बारा चलाई जाती है, और वे अपनी सुविधा के अनुसार नियमों में बदलाव करते रहते हैं.

आईपीएल में खिलाड़ियों के चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए एसले ने कहा कि बासीसीआई ने पहले तो कहा था कि जो खिलाड़ी हाल ही में रिटायर हुए हैं उन्हें आईपीएल में खेलने का मौका नहीं मिलेगा लेकिन बाद में गिलक्रिस्ट, मैक्ग्राथ और वार्न सभी को खेलने का मौका दे दिया गया.

एसले ने कहा कि बीसीसीआई "पिपल्स आर जस्ट ईडियट्स" के लोग पक्के मूर्ख हैं. भारतीय सिपनर हरभजन सिंह और ऑस्ट्रेलियाई ऑल राऊंडर साईमंडस के बीच उठे कथित नस्लीय टिप्पणी के विवाद का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि बोर्ड ने अपने पैसे और पावर के सहारे आईसीसी के फैसले को भी अपने पक्ष में कर लिया.

उनका कहना है कि हरभजन को पहले भी नस्लीय टिप्पणी के मामले में दोषी पाया गया था. भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान सभी विवादों के लिए खिलाड़ियों को दोषी ठहराते हुए नाथन ने कहा कि अगर न्यूज़िलैंड के किसी खिलाड़ी ने ऐसा किया होता तो उसके खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया जाता लेकिन चूंकि बीसीसीआई के पास काफी पैसा और पावर है इसलिए आईसीसी को भी अपने फैसले से पीछे हटना पड़ा.

81 टेस्ट मैच खेल चुके 36 वर्षीय एसेल ने हालांकि त्रिकोणीय सिरीज में भारत द्बारा ऑस्ट्रेलिया को कड़ा मुकाबला देने और सिरीज जीतने पर तारीफ भी की. एसले ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के लिए मैक्ग्राथ और वार्न जैसे खिलाड़ियों की जगह भरना काफी मुश्किल होगी. एसले आईसीएल के दूसरे चरण में मुम्बई के लिए खेलेंगे.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+