ICC ODI टीम ऑफ द ईयरः कप्तान बने कोहली, जडेजा-रोहित भी शामिल
नई दिल्ली। साल 2016 के सबसे लोकप्रिय इंडियन क्रिकेटर कहे जाने वाले विराट कोहली को लगातार 18 मैच जीतने के बावजूद आईसीसी टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली है जबकि उन्हें ऑल स्टार वनडे टीम का कप्तान चुना गया है जिसमें रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा जैसे उनके साथी शामिल हैं।
ICC ODI टीम ऑफ द ईयर की 12 सदस्यों की टीम का कैप्टन विराट कोहली को चुना गया है। इस टीम में दक्षिण अफ्रीका के चार और ऑस्ट्रेलिया के तीन क्रिकेटर हैं जबकि इंग्लैंड और वेस्टइंडीज का एक क्रिकेटर है।
आगे की खबर तस्वीरों में...

आईसीसी वनडे टीम
इस टीम में दक्षिण अफ्रीका के जिन चार खिलाड़ियों को चुना गया है, उनके नाम हैं एबी डिविलियर्स, किंटोन डिकाक, कागिसो रबाडा और लेग स्पिनर इमरान ताहिर।

आस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया से डेविड वॉर्नर, मिशेल मार्श और मिशेल स्टार्क को आईसीसी की वनडे टीम में जगह मिली है।

इंग्लैंड, वेस्टइंडीज
इंग्लैंड के जोस बटलर और वेस्टइंडीज के सुनील नारायण भी टीम में हैं।

कप्तान विराट कोहली
इस आईसीसी वनडे टीम के कप्तान विराट कोहली है। इस टीम में रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा जैसे उनके साथी शामिल हैं।

आर आश्विन
भारत के ऑफ स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना। आईसीसी की साल की टेस्ट टीम में अश्विन एकमात्र भारतीय हैं। उन्हें साल का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेट खिलाड़ी भी चुना गया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications