For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रांची टेस्‍ट: टीम इंडिया के लिए राहत की खबर, कोहली को गंभीर चोट नहीं, खेलेंगे मैच

चोटिल होने के चलते मैदान से जाने के बाद विराट कोहली की जगह इंडिया की जिम्मेदारी उपकप्तान अजिंक्य रहाणे के कंधों पर आ गयी। रहाणे ऑस्ट्रेलियाई टीम के रनों की रफ्तार तो नहीं रोक सके।

रांची। क्रिकेट फैन्‍स के लिए एक अच्‍छी खबर है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रांची में चल रहे तीसरे टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हुए कप्तान कोहली विराट कोहली दोबारा इस मैच में दिख सकते हैं। BCCI ने जानकारी दी है कि कोहली गंभीर रूप से घायल नहीं हैं और वो इस मैच में दोबारा वापसी करेंगे। आपको बता दें कि मैच के दौरान चोट लगने से विराट कोहली गुरुवार को मैदान में दोबारा नजर नहीं आए।

जिसके बाद इस मैच में उनके नहीं खेलने को लेकर खबरें आ रही थीं। बीसीसीआई के मुताबिक कोहली का इलाज हो रहा है और उसका असर भी तेजी से हो रहा है, जिससे उनके रांची टेस्ट में खेलने की पूरी संभावना है, सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार सुबह इसपर फैसला लिया जाएगा कि कोहली दूसरे दिन के खेल में हिस्सा लेंगे या नहीं। गौरतलब है कि विराट को मैच के 40वें ओवर में चोट लग गई थी। उमेश यादव की गेंद पर पीटर हैंड्सकोंब के शॉट को बचाने की कोशिश में विराट अपने कंधे को चोटिल कर बैठे।

देखें कब और कैसे लगी विराट को चोट

विराट की जगह रहाणे ने की कप्‍तानी, हुई तारीफ

चोटिल होने के चलते मैदान से जाने के बाद विराट कोहली की जगह इंडिया की जिम्मेदारी उपकप्तान अजिंक्य रहाणे के कंधों पर आ गयी। रहाणे ऑस्ट्रेलियाई टीम के रनों की रफ्तार तो नहीं रोक सके। लेकिन टीम के फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने रहाणे की कप्तानी की खूब तारीफ की है। फील्डिंग कोच श्रीधर कहते हैं, "अजिंक्य ने बहुत अच्छा काम किया।

उन्हें अपने प्लान के बारे में अच्छी तरह पता था। वो अपने सीनियर अश्विन और ईशांत से सलाह-मशविरा भी कर रहे थे। विराट की गैरमौजूदगी में उन्होंने टीम की ऊर्जा कम नहीं पड़ने दी। वो आउटफील्ड में तैनात रहे और गेंदबाजों से अच्छी तरह बात भी करते रहे।" श्रीधर ये भी मानते हैं कि पहले दिन के लिए रांची की पिच अच्छा बल्लेबाज़ी ट्रैक साबित हुई।

पहले दिन का हाल

भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट का पहला दिन पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। स्टीवन स्मिथ और मैक्सवेल ने अपनी टीम को एक मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। भारत को दिन का आखिरी विकेट 140 रन पर गिरा था लेकिन इसके बाद स्कोर 299 रन हो गया लेकिन भारत को पांचवीं सफलता नहीं मिली।

पहले दिन का खेल खत्म होने तक स्मिथ 117 और मैक्सवेल 82 रन पर नाबाद हैं। पहले दिन भारतीय गेंदबाजों को पिच से मदद नहीं मिली लेकिन इसके साथ ही भारतीय टीम की फील्डिंग भी काफी खराब रही। खास कर ग्राउंड फील्डिंग। भारतीय फील्डर ने कई मिस फील्ड किए। भारत के लिए उमेश यादव ने अच्छी गेंदबाजी की।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+