For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कन्फर्म! चोट ने दिया विराट को तगड़ा झटका, नहीं कर पाएंगे ये बेहद चर्चित काम

नई दिल्ली। आईपीएल 11 में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद खुद को रिकवर करने में लगे भारतीय कप्तान विराट कोहली को बड़ा झटका लगा है। दरअसल सब कुछ ठीक चल रहा था तभी अचानक खबरें आईं कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली गर्दन में चोट है और य चोट इतनी ज्यादा है कि उन्हें अपना एक बेहद जरूरी और चर्चित काम छोड़ना पड़ रहा है। याद हो आपको अभी कुछ समय पहले खबरें आईं थी कि भारतीय कप्तान टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे से पहले सरे के लिए काउंटी क्रिकेट खेलेंगे लेकिन अब वे ऐसा नहीं करने जा रहे हैं। कोहली ने जब काउंटी क्रिकेट के लिए हामी भरी थी तब पूरे क्रिकेट जगत में इसकी काफी चर्चा हुई थी। लोगों ने कोहली के इस फैसले को काफी सराहा था। लेकिन अब कोहली काउंटी क्रिकेट नहीं खेलेंगे। हालांकि बीसीसीआई के मुताबिक कोहली के आयरलैंड दौरे तक ठीक होने की संभावना है। बीसीसीआई ने कहा कि चोट से उबरने के लिए कोहली को 3 हफ्ते के रीहबिलिटेशन की जरूरत होगी। कोहली का फिटनेस परीक्षण 15 जून को होगा उसके बाद ही ब्रिटेन दौरे के शुरुआती चरण में उनके मौजूद होने की पुष्टि हो पाएगी।

दरअसल, कोहली बुधवार को जांच के लिए मुंबई के एक अस्पताल गए थे जिसके बाद खबरें आई थीं कि उन्हें स्लिप डिस्क हो गया है और वह इंग्लैंड दौरे से पहले सरे के लिए काउंटी क्रिकेट नहीं खेल सकेंगे। बाद में बोर्ड के एक अधिकारी ने साफ किया कि विराट को स्लिप डिस्क नहीं है। यह मामला नेक स्प्रेन (गर्दन में मोच) का है। बोर्ड की ओर से कहा गया कि विराट के काउंटी क्रिकेट नहीं खेलने का फैसला मेडिकल टीम द्वारा चेकअप के बाद किया गया। टीम इंडिया के कप्तान को बीसीसीआई मेडिकल टीम की देखरेख में अब रीहबिलिटेशन से गुजरना होगा। उन पर बीसीसीआई की मेडिकल टीम नजर रखेगी। कोहली जल्द ही प्रशिक्षण शुरू करेंगे और 15 जून को बेंगलुरु के एनसीए में उनका फिटनेस टेस्ट होगा। मेडिकल टीम को उम्मीद है कि वह आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले फिट हो जाएंगे।

हैदराबाद के खिलाफ मैच में लगी थी चोट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने एक बयान में बताया कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बेंगलुरु में 17 मई 2018 को खेले गए आईपीएल के 51वें मैच के दौरान विराट कोहली को गर्दन में चोट लगी थी। तब कोहली का दर्द तो कम हो गया था लेकिन बाद में वे खुद पुष्टि करने के लिए अस्पताल गए थे।

Story first published: Thursday, May 24, 2018, 16:35 [IST]
Other articles published on May 24, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+