कौन तोड़ेगा विश्व कप में बने इन कीर्तिमानों को
बेंगलुरू। क्रिकेट के महाकुंभ के शुरु होने की उल्टी गिनती शुरु हो गयी है। सभी 14 टीमें अपनी पूरी तैयारियों में जुट गयी है। विश्व कप का पहला सुपरहिट मुकाबला 15 फरवरी को भारत पाकिस्तान के के बीच होगा। इस बार भी कई रिकॉर्ड बनेंगे और कई टूटेंगे। आइये डालते हैं विश्व कप के बेहद रोमांचक रिकॉर्ड्स पर।
- सचिन तेंदुलकर के नाम विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा 2278 रन बनाने का रिकॉर्ड है।
- ग्लेन मैकग्राथ के नाम विश्व कप में सबसे ज्यादा 71 विकेट लेने का रिकॉर्ड है।
- विश्व कप में सबसे अधिक 46 मैच खेलने का रिकॉर्ड रिकी पोंटिंग के नाम है, वहीं कप्तान के रूप में भी सबसे अधिक 28 मैच खेलने का भी रिकॉर्ड उन्ही के नाम है।
- विश्व कप में सबसे सफल कप्तान का भी रिकॉर्ड भी पोटिंग नाम है, उनकी कप्तानी में 29 मैच में से 26 में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की है जबकि एक मैच टाई रहा है।
- पोंटिंग ने कप्तान के रूप में जिन दो विश्व कप के मैचों में हार का सामना किया है वो 2011 के विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के खिलाफ है।
- विश्वकप मे सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर दक्षिण अफ्रीका के गैरी कर्स्टन के नाम हैं, उन्होंने 188 रनों की नाबाद पारी खेली थी
- विश्व कप के एक संस्करण में सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने 2003 विश्व कप में 11 पारियों में कुल 673 रन बनाये थे।
- विश्व कप में सर्वाधिक 15 अर्धशतक मारने का रिकॉर्ड भी सचिन तेंदुलकर के नाम है।
- एक पारी में सर्वाधिक 7/15 विकेट लेने का रिकॉर्ड ग्लेन मैकग्राथ के नाम है। उन्होंने 1999 विश्व कप में नामीबिया के खिलाफ 15 रन देकर 7 विकेट लिये थे।
- विकेट कीपर के अलावा 46 मैचों में सबसे अधिक 28 कैच लेने का रिकॉर्ड रिकी पोंटिंग के नाम है।
- विश्व कप के 30 मैचों में सर्वाधिक 10 स्टंपिंग करने का रिकॉर्ड कुमार संगाकारा के नाम है।
- बतौर विकेट कीपर के तौर पर 31 मैचों में सर्वाधिक 45 कैच लेने का रिकॉर्ड एडम गिलक्रिस्ट के नाम है।
- लेकिन बतौर विकेट कीपर सबसे अधिक सफलता हासिल करने का रिकॉर्ड एडम गिलक्रिस्ट के नाम है। उन्होंने 52 मैचों में 45 कैच जबकि 7 स्टंपिग की है।
- विश्व कप में सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने 44 पारियों में 6 शतक लगाये हैं।
- विश्व कप में सर्वाधिक 5 बार जीरो पर आउट होने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाथन एस्ले के नाम है।
- विश्व कप में किसी भी टीम का सर्वाधिक स्कोर करने का रिकॉर्ड भारत के नाम है। भारत ने 2007 में बरमूडा के खिलाफ 413/5 बनाया था।
- विश्व कप में सबसे कम स्कोर करने का रिकॉर्ड कनाडा के नाम है। 2003 में कनाडा ने श्रीलंका के खिलाफ महज 36 रन का स्कोर बनाया था।
- विश्व कप में सर्वाधिक मैचों में अंपायरिंग करने का रिकॉर्ड डेविड शेपहर्ड के नाम है। उन्होंने 1983 से 2003 के बीच 46 मैचों में अंपायरिंग की है।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
