For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्रिस गेल की पाकिस्तान में हुई 'बेइज्जती', किसी ने नहीं खरीदा

इस्लामाबाद। दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज क्रिस गेल का करियर समाप्ति की ओर है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि ताजा आंकड़े कह रहे हैं। जी हां, दरअसल टी-20 क्रिकेट में यूनिवर्स बॉस कहे जाने वाले क्रिस गेल को बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान सुपरलीग में गेल को किसी भी फ्रेंचाइजी टीम ने नहीं खरीदा। पीएसएल खिलाड़ियों की नीलामी में इस तूफानी बल्लेबाज पर किसी ने बोली नहीं लगाई। 12 नवंबर को हुई नीलामी में कुल छह फ्रेंचाइजियों में से किसी ने भी क्रिस गेल पर दांव नहीं लगाया।

गेल को न खरीदे जाने के पीछे की वजह उनका हालिया खराब प्रदर्शन को माना जा रहा है। पीएसएल के पहले सीजन में क्रिस गेल लाहौर कलंदर्स की ओर से खेले थे। इस दौरान गेल का बल्ला टूर्नामेंट में पूरी तरह से खामोश रहा था। उन्होंने कुल पांच मैचों में महज 103 रन (6, 0, 37, 0, 60) बना पाए थे। इसके बाद दूसरे सीजन में वह कराची किंग्स के लिए 9 मैच खेले और 160 रन ही बना सके। नतीजतन, उन्हें कराची किंग्स ने इस बार रीटेन नहीं किया। साथ ही अन्य फ्रेंचाइजियों ने भी उनको खरीदने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।

बता दें कि पीएसएल में न बिक पाने के बाद गेल को बड़ा झटका लगा है। दरअसल जल्द ही आईपीएल की नीलामी होने वाली है। ऐसे में देखना होगा कि क्या गेल आईपीएल में फ्रेंचाइजीज को प्रभावित कर पाते हैं या यहां भी उन्हें कोई खरीददार नहीं मिलेगा? गौरतलब है कि आईपीएल सीजन 9 में गेल का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था।

इसे भी पढ़ेंः- Video: एबी डिविलियर्स के तूफान में उड़ गई ये टीम, 19 गेंदों में ठोका अर्धशतक

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 20:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+