लंदन। पाकिस्तान के हरफनमौला ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान क्रिकेट में टैलेंट पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि पाकिस्तान में कोई टैलेंट नहीं है ऐसे में वह आगे खेलना जारी रखना चाहते हैं। हाल ही में टी-20 विश्वकप में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन की वजह से शाहिद अफरीदी को टी-20 टीम की कप्तानी से हटा दिया गया था। लेकिन अब शाहिद अफरीदी ने साफ कर दिया कि 20-20 फॉर्मेट के लिए वह टीम में चयन के लिए उपस्थित रहेंगे।
Video- कुंबले ने संभाली गेंदाबाजी की जिम्मेदारी, नेट्स पर पुजारा का लिया टेस्ट
बीबीसी उर्दू को दिये इंटरव्यू में शाहिद अफरीदी ने 1996 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था। अफरीदी ने कहा कि मौजूदा समय में पाक के पास ऐसा टैलेंट नहीं है जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर टीम को आगे ले जा सके। अफरीदी ने कहा कि पाकिस्तान में टैलेंट को लेकर काफी बात चल रही है। हम बात करते हैं कि पाकिस्तान के पास बड़ा टैलेंट हैं लेकिन मुझे यह कहने में खेद है कि पाकिस्तान में कोई टैलेंट नहीं है।
मैं जानता हूं, जब जेब में पैसे नहीं होते तो कैसा लगता है: तेंदुलकर
वहीं जब इस बारे में उनसे पूछा गया कि इसके लिए कौन जिम्मेदार हैं पाकिस्तान बोर्ड या कोई और तो उन्होंने कहा कि इस बारे में मैं आपसे सन्यास के बाद बात करुंगा। उन्होंने कहा कि मेरा पीसीबी से कॉट्रैक्ट हैं ऐसे में खुले तौर पर इस विषय में नहीं बोल सकता हूं। मुझे अगले दिन नोटिस मिल सकता है। ऐसे में इस स्तर पर इस बारे में बात करना मेरे लिए कठिन है।
सट्टेबाजी के बाद टीम में एक बार फिर से वापसी कर रहे मोहम्मद आमिर पर बोलते हुए अफरीदी ने कहा कि ब्रिटिश मीडिया हमेशा से उन लोगों पर दबाव बनाती है जो बेहतर प्रदर्शन करते है। काफी कम उम्र में आमिर मजबूत खिलाड़ी बनकर उभरा है, वह मानसिक तौर पर मजबूत है, मुझे उम्मीद है कि वह अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा।