For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारतीय टीम को मिली धमकी निकली अफवाह, पाकिस्तान ने दी थी हमला होने की खबर

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड उस समय चाैंक गया था जब रविवार खबर आई कि विंडीज दाैरे पर गई 'विराट' टीम पर हमला हो सकता है। हालांकि बीसीसीआई ने इसपर जांच करने के बाद पाया कि भारतीय टीम को मिली धमकी एक अफवाह थी। पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो टीवी की खबर के अनुसार, भारतीय टीम को खत्‍म करने की धमकी का ईमेल पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड के पास आया था, जिसे पीसीबी ने आईसीसी के जरिए इसे बीसीसीआई को बढ़ाया और भारतीय बोर्ड ने गृह मंत्रालय को मामले की जानकारी दी। इसके बाद टीम की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

वहीं भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने पुष्टि की कि टीम इंडिया को मिली धमकी फर्जी थी, लेकिन यहां स्थित भारतीय उच्चायोग ने एंटीगुआ सरकार को इस मामले से अवगत करा दिया है। बीसीसीआईके एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'हमनें इसकी जानकारी सुरक्षा एजेंसियों को दी और पाया गया कि धमकी फर्जी थी।' हालांकि बीसीसीआई सुरक्षा के लिए सभी कदम उठा रहा है और यह सुनिश्चित कर रहा है कि इससे कोई समझौता नहीं हो।

अधिकारी ने कहा कि हमनें इसकी जानकारी एंटीगुआ स्थित भारतीय उच्चायोग को दी। उन्होंने इसकी जानकारी सरकार को दी है। सुरक्षा की समीक्षा की जा रही है और जरूरत पड़ने पर इसे बढ़ाया जाएगा। अभी पहले की तरह ही सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है। बताया गया है कि धमकी भरा ईमेल सामने आने के बाद तीन मीटिंग की गई। इसमें विंडीज बोर्ड के अलावा खिलाड़ियों के साथ भी अलग से मीटिंग की गई। टीम इंडिया के मैनेजर सुनील सुब्रमण्यम ने सभी खिलाड़ियों को इस बारे में बता दिया है और उनसे सचेत रहने को कहा है। साथ ही कहीं भी आने-जाने को लेकर सूचना देने को कहा है।

गाैर हो कि टीम इंडिया तीन टी20, 2 वनडे और 2 टेस्‍ट मैच खेलने के लिए विंडीज के दौरे पर है। टीम टी20 व वनडे सीरीज पर कब्जा कर चुकी है। अभी भारतीय टीम एंटीगा में है जहां उसे 22 अगस्‍त से पहला टेस्‍ट मैच खेलना है। यह मुकाबला 27 अगस्‍त तक चलेगा। इसके बाद दूसरा टेस्‍ट मैच 30 अगस्‍त से होना है।

Story first published: Monday, August 19, 2019, 10:32 [IST]
Other articles published on Aug 19, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+