Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs BAN: ऋषभ पंत के बचाव में आए सौरव गांगुली, कही ये बात

नई दिल्ली: बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने शुक्रवार को ऋषभ पंत का समर्थन किया, उन्होंने विकेटकीपर-बल्लेबाज को एक शानदार खिलाड़ी बताया है जो धीरे-धीरे और अधिक अपने खेल में परिपक्व होगा।

21 वर्षीय यह खिलाड़ी बांग्लादेश के खिलाफ चल रही टी 20 इंटरनेशनल सीरीज में जूझ रहा हैं और स्टंप के पीछे और बल्ले दोनों से प्रभाव बनाने के लिए संघर्ष कर रहा है। लेकिन गांगुली ने उनका साथ दिया है।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि जब भारत महेंद्र सिंह धोनी को मिस कर रहा है तो ऋषभ पंत को समय दें, वह ठीक रहेगा।

"वह धीरे-धीरे परिपक्व होगा, आपको उसे समय देना होगा। भारत ने कल रात वास्तव में अच्छा खेला।"

दिल्ली के इस खिलाड़ी ने 26 गेंदों में 27 रन बनाए और दिल्ली में डीआरएस देने में गलतियां की, और भारत को टी -20 में बांग्लादेश के खिलाफ पहली बार हार का सामना करना पड़ा।

रोहित शर्मा ने उदाहरण के तौर पर राजकोट में सामने से आकर अगुवाई करते हुए दूसरे टी 20 में जोरदार अंदाज में 1-1 की बराबरी की लेकिन पंत ने फिर से स्टंपिंग के मौके छोड़कर अपनी आलोचनाओं को और मुखर कर दिया।

पंत ने हालांकि एक बेहतरीन रन आउट और स्टंपिंग से मैच में वापसी की कोशिश की।

भारत रविवार को नागपुर में सीरीज का अंतिम टी -20 मैच खेल रहा है। टीम अगले साल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले वेस्टइंडीज, श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ भी टी-20 मैच खेलेगी। क्योंकि आगामी टी-20 विश्व कप के लिए धोनी की उपलब्धता की अभी तक कोई खबर नहीं है।

गांगुली ने इसके बाद भारत और बांग्लादेश के बीच डे-नाइट टेस्ट मैच को लेकर बात की। इस मैच के अवसर पर भारतीय खेल सितारों की महफिल दिखाई देगी जिसमें क्रिकेट आइकन सचिन तेंदुलकर, ओलंपिक चैंपियन अभिनव बिंद्रा, टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा, विश्व बैडमिंटन चैंपियन पीवी सिंधु और छह बार के मुक्केबाज़ विश्व चैंपियन एमसी मैरीकॉम शामिल हैं। इनको सम्मानित किया जाएगा।

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल उन खिलाड़ियों को सम्मानित करेगा, जिन्होंने 2000 में भारत-बांग्लादेश टेस्ट में पहला मैच खेला था, जिसमें गांगुली ने टेस्ट कप्तान के रूप में पदार्पण किया था। गांगुली ने कहा, "सभी ने पुष्टि की है। दोपहर में हमारा औपचारिक स्वागत होगा।"

Story first published: Saturday, November 9, 2019, 11:56 [IST]
Other articles published on Nov 9, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+